Stock Market Today: आज शेयर बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है? खुलने से पहले ही गिफ्ट-निफ्टी ने बढ़ाई निवेशकों की बेचैनी

Ads

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी देखने को मिल रही है। यह करीब 23,567 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जो पिछले बंद स्तर से लगभग 76 अंक नीचे है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है और शुरुआती कारोबार में नरमी देखने को मिल सकती है।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 09:45 AM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 09:48 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोर शुरुआत की आशंका
  • गिफ्ट निफ्टी 23,567 के करीब, 76 अंक की गिरावट
  • अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भारी कमजोरी

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिल सकती है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत और बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव (Geopolitical Tensions) का असर घरेलू बाजार पर पड़ने की संभावना है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में खुल सकते हैं। निवेशकों के बीच फिलहाल सतर्कता का माहौल बना हुआ है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेत

गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) करीब 23,567 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 76 अंक नीचे है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत नकारात्मक हो सकती है। वहीं एशियाई बाजारों में भी सोमवार सुबह नरमी देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। जबकि टॉपिक्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा। हांगकांग के फ्यूचर्स में भी दबाव बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। डॉओ जोन्स 537 अंक गिरकर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में भी तेज गिरावट आई। टेक शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। एनवीडिया, एएमडी, इंटेल और टेस्ला जैसे बड़े शेयरों में 4 से 7 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट और एप्पल हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार की यह कमजोरी भारतीय बाजार की धारणा पर भी असर डाल सकती है।

कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल मार्केट पर साफ नजर आ रहा है। यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में जोरदार तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। जबकि WTI क्रूड भी 108 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं और इसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी पड़ सकता है।

सेंसेक्स और निफ्टी के लिए अहम स्तर

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेंसेक्स फिलहाल कमजोर स्थिति में दिखाई दे रहा है। अगर यह 75,000 के ऊपर बना रहता है तो बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं नीचे जाने पर इसमें और गिरावट आ सकती है। दूसरी ओर निफ्टी 50 के लिए 23,250 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। अगर यह स्तर टूटता है तो निफ्टी 23,000 तक गिर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज सेंसेक्स और निफ्टी का क्या हाल रह सकता है?

ग्लोबल संकेत कमजोर हैं, इसलिए सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हो सकती है।

गिरावट की मुख्य वजह क्या है?

अमेरिकी बाजार में कमजोरी, एशियाई बाजारों में गिरावट और मिडिल ईस्ट तनाव इसके मुख्य कारण हैं।

गिफ्ट निफ्टी क्या संकेत दे रहा है?

गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,567 पर ट्रेड कर रहा है, जो 76 अंक नीचे है और नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों का बाजार पर क्या असर है?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालती हैं, जिससे शेयर बाजार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।