(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 23 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़त के साथ 23,640.50 पर कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि बाजार आज हरे निशान के साथ खुल सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में वैश्विक और घरेलू घटनाओं के चलते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मार्केट के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी बनी हुई हैं। कच्चे तेल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। वहीं रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.2 के नए निचले स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और महंगाई की चिंता भी निवेशकों के मूड को प्रभावित कर सकते हैं। इन सभी कारणों से शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रहने की संभावना है।
आज कई बड़ी कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत पेट्रोलियम, जाइडस लाइफसाइंसेज, मैनकाइंड फार्मा, PI इंडस्ट्रीज, ट्राइडेंट, PNC इंफ्राटेक और Zee एंटरटेनमेंट जैसी कंपनियां शामिल हैं। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के प्रदर्शन पर रहेगी। क्योंकि इनके नतीजों का असर इससे संबंधित शेयरों पर देखने को मिल सकता है।
Afcons Infrastructure को मार्च तिमाही में 88.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि पिछले साल कंपनी मुनाफे में थी। दूसरी ओर Puravankara ने शानदार वापसी करते हुए 110 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। JK Paper और DOMS Industries के मुनाफे और रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals ने भी मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं।
Eicher Motors की सब्सिडियरी Royal Enfield आंध्र प्रदेश में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी कर रही है। जिसमें करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। वहीं JSW Steel में बड़े निवेशकों ने भारी खरीदारी की है जिससे शेयर खास फोकस में है। Vascon Engineers को Reliance Industries से 131.58 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। दूसरी तरफ Indraprastha Gas का मुनाफा घटा है। जिससे उसके शेयर पर दबाव देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।