Stock Market 28 April 2026: आज का बाजार देगा झटका या मौका? इन खबरों के पीछे छिपी चाल समझे बिना ट्रेड लेना पड़ सकता है भारी
Stock Market 28 April 2026: आज मंगलवार को तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत नहीं मिले। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख दिखा। वहीं गिफ्ट निफ्टी करीब 86 अंक टूटकर 24,015 के आसपास कारोबार करता नजर आया।
(Stock Market 28 April 2026/ Image Credit: Meta AI)
- बाजार आज हल्की गिरावट या सपाट शुरुआत कर सकता है
- GIFT Nifty लाल निशान में, कमजोरी के संकेत
- एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
नई दिल्ली: Stock Market 28 April 2026 in India: आज 28 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत कर सकता है। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी, गिफ्ट निफ्टी के संकेतों को फॉलो करते हुए सपाट से निगेटिव खुल सकते हैं। सुबह करीब 7.40 बजे गिफ्ट निफ्टी लगभग 86 अंक फिसलकर 24,015 के आसपास कारोबार करता नजर आया। जो बाजार के लिए दबाव का संकेत माना जा रहा है।
पिछले सत्र में बाजार की रिकवरी
हालांकि, पिछले कारोबारी दिन बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। तीन दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। सेंसेक्स करीब 639 अंक चढ़कर 77,303 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी लगभग 195 अंक बढ़कर 24,092 पर पहुंच गया। इस तेजी का कारण वैश्विक माहौल में कुछ सुधार माना जा रहा है।
एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई हल्की गिरावट में है। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में बढ़त दिख रही है। हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट में कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान और कोस्पी बाजार में अच्छी तेजी बनी हुई है। इस मिश्रित रुख का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
अमेरिकी बाजार और वैश्विक संकेत
अमेरिकी बाजारों में सोमवार को सीमित उतार-चढ़ाव रहा। S&P 500 और Nasdaq में मामूली तेजी दर्ज की गई। जबकि डाओ जोन्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशक इस हफ्ते आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के नतीजों, फेडरल रिजर्व के फैसलों और मध्य-पूर्व के तनाव पर नजर बनाए हुए हैं।
कमोडिटी और करेंसी अपडेट
डॉलर इंडेक्स करीब 98.48 पर स्थिर बना हुआ है। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी ज्यादा बदलाव नहीं है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा से सप्लाई प्रभावित हो रही है। सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई है।
FII-DII गतिविधि और बाजार का हाल
विदेशी निवेशकों (FII) ने लगातार छठे दिन बिकवाली जारी रखते हुए करीब 1,151 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 4,123 करोड़ रुपये की खरीदारी की। DIIs की खरीदारी ने बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया। जिससे गिरावट सीमित रहने में मदद मिली।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Mumbai News: एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, बिरयानी के बाद खाया था ये चीज, सुबह तक बदल गया पूरा मंजर
- Khajrana Ganesh Temple Indore : अगर आप जा रहे हैं खजराना गणेश तो ध्यान दें! अब बप्पा को लगेगा ये खास भोग, इस वजह से बदला गया भोग का मेनू
- MP Weather Update News: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Facebook


