Stock Market Crash: शेयर बाजार में बड़ा तूफान! सेंसेक्स में 1048 अंक की भारी गिरावट, निवेशकों के 6.5 लाख करोड़ हो गए स्वाहा! क्या है इसके पीछे का रहस्य?
Stock Market Crash: आज सोमवार 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल था। हालांकि, आखिरी घंटे में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, लेकिन अंत में सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ।
(Stock Market Crash/ Image Credit: IBC24 News Customize)
- सेंसेक्स 1,048 अंक (1.29%) गिरकर 80,238.85 पर बंद हुआ।
- निफ्टी 313 अंक (1.24%) गिरकर 24,865.70 पर बंद हुआ।
- आज कुल 4,528 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 3,560 शेयरों में गिरावट आई।
नई दिल्ली: Stock Market Crash Today आज सोमवार, 2 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के कारण निवेशक घबराए हुए हैं। हालांकि, दिन के अंत में बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन फिर भी सेंसेक्स 1,048 अंक यानी 1.29% गिरकर 80,238.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 313 अंक यानी 1.24% गिरकर 24,865.70 पर पहुंच गया।
बाजार में उतार-चढ़ाव
दिन भर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी ने दिन के सबसे निचले स्तर से 250 अंक ऊपर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अंत में गिरावट में ही बंद हुआ। वोलैटिलिटी इंडेक्स में लगभग 25% की बढ़ोतरी हुई, जिससे निवेशकों की घबराहट का संकेत मिलता है। मिडकैप इंडेक्स ने भी बड़ी गिरावट का सामना किया, जो लगभग 2,100 अंक ऊपर-नीचे हुआ और अंत में 58,181 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक भी 689 अंक गिरकर 59,840 के स्तर पर आ गया।
सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
आज के कारोबारी दिन में डिफेंस, मेटल्स और हेल्थकेयर के अलावा बाकी सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। खासतौर से, मिडल ईस्ट देशों में एक्सपोजर रखने वाले शेयरों में गिरावट रही, जो अमेरिकी-ईरान तनाव से प्रभावित हुए थे। अन्य सेक्टर्स में भी निवेशकों का विश्वास कम होता दिखा, जिससे अधिकांश शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई।
निवेशकों के 6.55 लाख करोड़ रुपये डूबे
आज के दिन बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 456.95 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले कारोबारी दिन 463.50 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में लगभग 6.55 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसका मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की हानि हुई।
सेंसेक्स के शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सन फार्मा का शेयर 6.25% गिरकर टॉप लूजर बना। इसके अलावा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में भी 2.89% से लेकर 5% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयरों में तेजी
बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ 3 शेयर हरे निशान में बंद हुए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 2.09% चढ़कर सबसे ज्यादा तेजी पर था। इसके बाद, सन फार्मा और आईटीसी के शेयरों में 0.35% से लेकर 0.82% तक की बढ़त रही।
निवेशकों का स्टॉक पर नजर
आज के कारोबारी दिन में कुल 4,528 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 824 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 3,560 शेयरों में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, 144 शेयर सपाट बंद हुए, जबकि 94 शेयरों ने नया 52 सप्ताह के हाई को छुआ। वहीं, 869 शेयरों ने अपने 52 सप्ताह के नए निचले स्तर पर पहुंच गया था।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chandra Grahan In Dream: सपने में चांद को ग्रहण लगते देखना शुभ होता है या अशुभ! क्या इसके पीछे छिपा है कोई संदेश?
- Ujjain Mahakal Temple News : बाबा महाकाल के द्वार पर सुरक्षाकर्मी की गुंडागर्दी, श्रद्धालु के साथ किया ऐसा कांड, वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन
- Israel US Attack Iran Update Today: इजराइल-यूएस अटैक के बीच ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों के लिए अमित शाह के ऑफिस से जारी हुआ कड़ा निर्देश, होशियारी पड़ सकती है भारी

Facebook


