Stock Market Today Holiday: आज की छुट्टी ने बिगाड़ दिया खेल! NSE-BSE बंद, कई लोग रह गए खाली हाथ! क्या आपने भी खो दिया कमाई का सुनहरा मौका?

Ads

Stock Market Today Holiday: अप्रैल 2026 महीने में आज अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार का अंतिम ट्रेडिंग अवकाश है। इस दिन NSE और BSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में कोई भी कारोबार नहीं होगा। निवेशक आज पूरे दिन ट्रेडिंग से दूर रहेंगे और बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 09:55 AM IST

(Stock Market Today Holiday/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।
  • NSE और BSE में इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB ट्रेडिंग पूरी तरह ठप।
  • MCX में शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक आंशिक कारोबार होगा।

नई दिल्ली: Stock Market Today Holiday in India: आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे।

MCX पर सीमित कारोबार की सुविधा

कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू होगी जो रात 11:55 बजे तक चलेगी। इसका मतलब है कि कमोडिटी बाजार में आंशिक रूप से ही गतिविधि देखने को मिलेगी।

2026 में बाकी बाजार छुट्टियों का कैलेंडर

अप्रैल की यह छुट्टी इस साल की आखिरी ट्रेडिंग अवकाश है। इसके बाद अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर होगी। फिर 28 मई को बकरीद, 26 जून को मुहर्रम और 15 अगस्त (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के कारण बाजार बंद रहेगा। सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी।

इसके बाद अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के कारण बाजार बंद रहेगा। नवंबर में 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर छुट्टी होगी। इसके बाद साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रहेगी।

बाजार की पिछली चाल और आगे की स्थिति

कल सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और अमेरिका-ईरान वार्ता में असफलता के कारण निवेशकों की धारणा कमजोर रही। निफ्टी 50 करीब 1% गिरकर 23,842 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स भी करीब 1% गिरकर 76,788 के स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मध्य पूर्व में तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की कमजोरी निवेशकों पर दबाव डाल सकते हैं। साथ ही कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या आज शेयर बाजार खुला है?

नहीं, आज अंबेडकर जयंती के कारण NSE और BSE दोनों बंद हैं।

किन-किन सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी?

इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में आज कोई कारोबार नहीं होगा।

क्या कमोडिटी मार्केट भी बंद है?

MCX सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में कारोबार होगा।

बाजार अगली बार कब खुलेगा?

बाजार कल यानी 15 अप्रैल से अपने सामान्य समय पर खुल जाएगा।