Stocks To Watch: आज का ट्रेडिंग निवेशकों के लिए बन सकता है गेम-चेंजर! इन स्टॉक्स में अचानक आ सकता है बड़ा एक्शन, दांव लगाने से पहले जान लें पूरी कहानी
Stocks To Watch: गुरुवार 12 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स चर्चा में रह सकते हैं। कुछ कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की खबर है, तो कहीं मैनेजमेंट बदलाव और जांच की जानकारी सामने आई है। इन वजहों से करीब 11 स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।
(Stocks To Watch/ Image Credit: IBC24 News)
- 12 मार्च को ये स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रह सकती है।
- Wipro Limited को अमेरिका से नया टेक कॉन्ट्रैक्ट मिला।
- Ashok Leyland नई बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाएगी।
नई दिल्ली: Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज गुरुवार 12 मार्च को कई कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरों के कारण कुछ स्टॉक्स चर्चा में रह सकते हैं। आईटी, बैंकिंग, ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंश्योरेंस सेक्टर की कई कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट सामने आए हैं। कहीं नए प्रोजेक्ट और ऑर्डर तो कहीं मैनेजमेंट में बदलाव या जांच की खबर आई है। ऐसे में कारोबार के दौरान इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है और निवेशकों की नजर इन पर बनी रह सकती है।
Wipro को मिला नया टेक्नोलॉजी कॉन्ट्रैक्ट
आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी Wipro Limited ने अमेरिका की TruStage के साथ एक अहम समझौता किया है। यह समझौता TruStage के रिटायरमेंट सर्विसेज बिजनेस के लिए बिजनेस और टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन से जुड़ा है। इसके तहत Wipro डिजिटल टेक्नोलॉजी और आधुनिक प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी की सेवाओं को अपग्रेड करने में सहयोग करेगी। इस खबर से आईटी सेक्टर के निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर बना रह सकता है।
Vascon Engineers को मिला बड़ा प्रोजेक्टर
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Vascon Engineers Limited को अहमदाबाद नगर निगम से करीब 115.90 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट शहर के साउथ-वेस्ट जोन में लगभग 54,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में Lotus Park के विकास से जुड़ा है। इस नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
IDFC First Bank से जुड़ा जांच का मामला
आज बैंकिंग सेक्टर की IDFC First Bank भी खबरों में है। बैंक से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ED की चंडीगढ़ यूनिट ने इस मामले में 19 अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच में कुछ पूर्व बैंक अधिकारी, लाभार्थी और रियल एस्टेट एजेंट शामिल बताए जा रहे हैं।
KEC International को मिले नए ऑर्डर
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी KEC International Ltd. को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर से जुड़े करीब 1,476 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारत के अलावा मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और अमेरिका से प्राप्त हुए हैं। इससे कंपनी के बिजनेस विस्तार और ऑर्डर बुक में मजबूती आने की उम्मीद है।
Ashok Leyland की नई बैटरी मैन्युफैक्चरिंग योजना
ऑटो सेक्टर की कंपनी Ashok Leyland ने चेन्नई के पास एक नई ग्रीनफील्ड बैटरी पैक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 400 से 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह निवेश हिंदुजा समूह के सितंबर 2025 में किए गए MoU का हिस्सा माना जा रहा है।
इंश्योरेंस कंपनियों में बड़ा अपडेट
इंश्योरेंस सेक्टर की HDFC ERGO General Insurance ने Parthanil Ghosh को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 16 अप्रैल 2026 से लागू होगी, हालांकि इसके लिए नियामकीय मंजूरी जरूरी होगी। वहीं, Canara HSBC Life Insurance ने बिहार ग्रामीण बैंक के साथ कॉरपोरेट एजेंसी समझौता किया है। इस साझेदारी के जरिए कंपनी अपने बीमा उत्पाद बैंक के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाएगी।
अन्य कंपनियों से जुड़े अपडेट
फुटवियर कंपनी Relaxo Footwears में भी बड़ा प्रबंधन बदलाव हुआ है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रिंस जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आईटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Redington Limited को टैक्स मामले में राहत मिली है। कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स (अपील) ने कंपनी पर लगाए गए करीब 230 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड को खारिज कर दिया है। जबकि, डेयरी सेक्टर की Hatsun Agro Product को भी अहम मंजूरी मिली है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने Milk Mantra Dairy के कंपनी में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कंपनी Omnitech Engineering को Weatherford Products GmbH से 5 साल के लिए मास्टर परचेज एग्रीमेंट के तहत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस डील की कुल संभावित वैल्यू करीब 920 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन सभी खबरों की वजह से आज कारोबार के दौरान इन कंपनियों के शेयरों पर निवशकों की खास नजर बनी रह सकती है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chhattisgarh LPG Petrol Diesel Update: छत्तीसगढ़ में LPG गैस और पेट्रोल-डीजल का पूरा स्टॉक? हाई लेवल मीटिंग के बाद बड़ा फैसला, इन जगहों में सप्लाई 15%… जारी हुआ टोल-फ्री नंबर
- Shivnath Bus Fire News: चलती बस बनी आग का गोला! रायपुर आ रही लग्जरी बस धू-धू कर जली, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोग थे सवार
- Weather Update Tomorrow: कल से इतने दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Facebook


