Income Tax Officer Death News: बंद कमरे में इस हाल में मिले वरिष्ठ आयकर अधिकारी, नजारा देख लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

Income Tax Officer Death News: कटनी में लखनऊ निवासी वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बंद कमरे में मौत से सनसनी फैल गई।

  • Reported By: Vikas Barman

    ,
  •  
  • Publish Date - August 21, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - August 21, 2026 / 03:27 PM IST

Income Tax Officer Death News/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • कटनी में बंद कमरे में मिला वरिष्ठ आयकर अधिकारी का शव।
  • लखनऊ निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह कटनी आयकर विभाग में पदस्थ थे।
  • पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Income Tax Officer Death News: कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी में लखनऊ निवासी वरिष्ठ आयकर अधिकारी की बंद कमरे में मौत से सनसनी फैल गई। अधिकारी बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे। सरकारी ड्राइवर कार की चाबी लेने पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?

मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां का है, जहां आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में वरिष्ठ आयकर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बंद कमरे में मिला। मानवेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले थे और कटनी में आयकर विभाग में पदस्थ थे।  बताया जा रहा है कि सुबह सरकारी ड्राइवर अधिकारी के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। (Income Tax Officer Death News) कई बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शुरू की मामला की जांच

Income Tax Officer Death News: सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर मानवेंद्र प्रताप सिंह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने जांच की तो कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं अधिकारी के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। मानवेंद्र प्रताप सिंह की कटनी में पोस्टिंग वर्ष 2024-25 में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वह बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में रह रहे थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है और वह कटनी में अकेले रह रहे थे। डीएसपी हेडक्वॉर्टर रत्नेश मिश्रा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वरिष्ठ आयकर अधिकारी की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-