Trent Limited Share Price: गिरते गिरते अब रॉकेट की तरह उड़ने लगा टाटा ग्रुप का ये स्टॉक! क्या 500% रिटर्न देने वाला शेयर 5,000 रुपये के पार जाएगा?

Ads

Trent Limited Share Price: टाटा ग्रुप की ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में Q3 नतीजों के बाद तेजी आई है। 16 महीने से गिरते रहने के बाद शेयर में सुधार दिखा। ब्रोकरेज फर्मों ने इसका टारगेट 4,543 रुपये से 5,200 रुपये रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्टॉक में आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है। (NSE: TRENT, BSE Code: 500251)

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 03:59 PM IST

(Trent Limited Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • ट्रेंट लिमिटेड का Q3FY26 का प्रॉफिट 3% बढ़कर ₹510.11 करोड़ हुआ।
  • शेयर ने 2.97% की तेजी के साथ ₹4,131.60 पर कारोबार किया।
  • मोतीलाल ओसवाल ने टारगेट ₹5,200 और नुवामा ने ₹4,543 रखा।

नई दिल्ली: Trent Limited Share Price Today टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंड लिमिटेड के शेयरों में Q3FY26 के नतीजों के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली है। 4 फरवरी को इंट्राडे में यह शेयर 5 प्रतिशत तक चढ़ गया था और 5 फरवरी को भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी ने इस तिमाही में 510.11 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 496.54 करोड़ रुपये था। इससे कंपनी के मुनाफे में लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त आई है।

शेयर की कीमत (Share Price)

नतीजों से पहले भी ट्रेंट के शेयरों ने तेजी दिखाई। 2 फरवरी को स्टॉक 3,729 रुपये पर लो लगा था और अब यह 2.97 प्रतिशत बढ़कर 4,131.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 5 फरवरी को स्टॉक 3,973.40 रुपये पर खुला और इंट्राडे हाई 4,142 तरुपये क पहुंचा। इस तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस भी जारी किए हैं।

ब्रोकरेज और टारगेट प्राइस (Brokerage and Target Price)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ट्रेंट के शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 5,200 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है। वहीं, नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इसे 4,543 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा लेवल से ऊपर है। इससे संकेत मिलता है कि विशेषज्ञों का मानना है कि स्टॉक में अभी और तेजी की संभावना है।

Trent Ltd – स्टॉक विवरण (5 फरवरी 2026)

विवरण आँकड़े
वर्तमान मूल्य ₹4,131.60
आज का बदलाव +₹119.00 (+2.97%)
तारीख व समय 5 फ़रवरी, 2:59 pm IST
सुबह 11:20 पर मूल्य ₹4,100.00
ओपन प्राइस ₹3,973.40
दिन का हाई ₹4,142.40
दिन का लो ₹3,863.00
मार्केट कैप ₹1.47 लाख करोड़
P/E रेशियो 90.51
52-सप्ताह का हाई ₹6,261.00
52-सप्ताह का लो ₹3,645.00
डिविडेंड यील्ड 0.12%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹1.24

विशेषज्ञों की राय (Expert Opinion)

वैल्थ मैनेजर अभिषेक भट्ट के मुताबिक, Trent के Q3 नतीजे भारत की consumption story की मजबूती दिखाते हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 32 प्रतिशत बढ़कर 510 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 15 प्रतिशत बढ़कर 5,345 करोड़ रुपये हुआ है। टेक्निकल चार्ट पर 3,850-3,900 रुपये का जोन मजबूत सपोर्ट है, जबकि 4,200-4,250 रुपये पहला रेजिस्टेंस है। आनंद राठी के जिगर पटेल ने कहा कि अगर स्टॉक रेजिस्टेंस तोड़ता है तो 4,450-4,500 रुपये तक बढ़त की संभावना बन सकती है। RSI संकेत देता है कि स्टॉक अभी ओवरबॉट नहीं है, यानी और तेजी आ सकती है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रेंट लिमिटेड के Q3FY26 नतीजे कैसे रहे?

कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹510.11 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही ₹496.54 करोड़ से 3% अधिक है।

शेयर की कीमत पर इसका क्या असर पड़ा?

2 फरवरी को शेयर ₹3,729 पर था, और अब 2.97% बढ़कर ₹4,131.60 पर ट्रेड कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर पर क्या राय दी है?

मोतीलाल ओसवाल ने ₹5,200 और नुवामा ने ₹4,543 का टारगेट प्राइस दिया है, दोनों ने ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है।

टेक्निकल चार्ट क्या संकेत दे रहा है?

₹3,850–3,900 का ज़ोन मजबूत सपोर्ट है, जबकि ऊपर ₹4,200–4,250 पहला रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर क्लोज़ मिलने पर ₹4,450–4,500 तक बढ़त की संभावना है।