Trent Ltd Bonus Share Updates: Trent Ltd ने शेयर में 3% की रफ्तार दिखाई, लेकिन असली खेल अभी बाकी! क्या बोनस शेयर से होगा बड़ा धमाका?

Ads

Trent Ltd Bonus Share Updates: टाटा ग्रुप की Trent Ltd पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल को होगी। जिसमें इस पर फैसला संभव है। कंपनी अब तक 23 बार निवेशकों को डिविडेंड दे चुकी है। जिसमें शेयरधारकों को लगातार फायदा मिलता रहा है। (NSE: TRENT, BSE: 500251)

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 11:15 AM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 11:15 AM IST

(Trent Ltd Bonus Share Updates/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • ट्रेंट लिमिटेड में 3% से ज्यादा की तेजी
  • पहली बार बोनस शेयर की तैयारी
  • बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल 2026 को तय

नई दिल्ली: Trent Ltd Bonus Share Updates: आज सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर में 3% से ज्यादा की तेजी देखी गई। शेयर बाजार में यह तेजी उस समय आई जब कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में है। इस हफ्ते 22 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड मीटिंग में इस पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसी बैठक में डिविडेंड पर भी चर्चा होने की संभावना है।

शेयर में उतार-चढ़ाव (Stock Fluctuations)

आज सुबह बीएसई में ट्रेंट का शेयर 4,150 रुपये पर खुला और दिन के दौरान 4,227.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट भी देखने को मिली और यह 4,127.70 रुपये के इंट्रा डे लो पर आ गया। इस तरह शेयर में दिनभर उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कुल मिलाकर मजबूती बनी रही।

डिविडेंड और कंपनी का पुराना रिकॉर्ड (Historical Dividend Record)

ट्रेंट लिमिटेड अब तक 23 बार निवेशकों को डिविडेंड दे चुकी है। आखिरी बार जून 2025 में प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। इससे पहले 2024 में 3.20 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिला था। कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड देना शुरू किया था, जिससे निवेशकों को लंबे समय से फायदा मिल रहा है।

Trent Ltd शेयर अपडेट (20 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी नाम Trent Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 4,217.00
आज का बदलाव +₹109.30 ( +2.66% )
ओपन (Open) ₹ 4,150.00
हाई (High) ₹ 4,227.60
लो (Low) ₹ 4,127.70
मार्केट कैप ₹1.50 लाख करोड़
P/E रेशियो 91.55
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 6,261.00
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 3,275.50
डिविडेंड यील्ड 0.12%
त्रैमासिक डिविडेंड राशि ₹ 1.27

शेयर प्रदर्शन और लॉन्ग टर्म रिटर्न (Long-Term Returns)

पिछले 10 सालों में ट्रेंट लिमिटेड ने निवेशकों को लगभग 2418% का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि हाल के एक साल में इसमें 19% की गिरावट भी देखी गई है। पिछले 5 सालों में यह स्टॉक 462% बढ़ा है। जिससे यह लंबी अवधि में एक मजबूत मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रेंट लिमिटेड के शेयर क्यों बढ़े?

बोनस शेयर की संभावित घोषणा और बोर्ड मीटिंग की उम्मीदों के कारण शेयरों में तेजी आई है।

कंपनी की बोर्ड मीटिंग कब है?

ट्रेंट लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग 22 अप्रैल 2026 को होने वाली है।

क्या कंपनी पहली बार बोनस शेयर देगी?

हाँ, यह पहली बार हो सकता है जब कंपनी बोनस शेयर पर फैसला लेगी।

क्या डिविडेंड पर भी फैसला होगा?

हाँ, इसी बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड पर भी निर्णय लिया जा सकता है।