(Upcoming IPO Next Week/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Upcoming IPO Next Week: शेयर बाजार में अगले कारोबारी सप्ताह में आईपीओ की जोरदार हलचल देखने को मिलेगी। इस हफ्ते कुल 9 कंपनियां अपना आईपीओ (Upcoming IPO Next Week) लेकर आ रही हैं। इनमें 5 मेनबोर्ड और 4 एसएमई आईपीओ शामिल हैं। मेनबोर्ड में धूत ट्रांसमिशन, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड, मोलबायो डायग्नोस्टिक, बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिपरॉकेट शामिल हैं। वहीं एसएमई सेगमेंट में शाम फोम, फैसिनेट टेक्सटाइल्स, Q&T फूड्स और प्रमोदिनी मेडिकेयर के इश्यू आने वाले हैं।
धूत ट्रांसमिशन का IPO 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 829 से 871 रुपये और लॉट साइज 17 शेयरों का है। यानी ऊपरी प्राइस पर एक लॉट के लिए 14,807 रुपये लगाने होंगे। इंवेस्टरगेन के अनुसार कंपनी का GMP 259 रुपये है जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है। हालांकि GMP बदलता रहता है और यह लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं है।
मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का IPO भी 10 से 12 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन (Upcoming IPO Next Week) के लिए खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 768 से 807 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 18 शेयरों की है। रिपोर्ट के अनुसार इसका GMP फिलहाल 130 रुपये है। इसके अलावा बिहारी लाल इंजीनियरिंग का इश्यू 12 से 14 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 271-285 रुपये और लॉट साइज 52 शेयरों की है जबकि GMP 25 रुपये बताया गया है।
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का IPO 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 133-140 रुपये और लॉट साइज 107 शेयरों की है। कंपनी का GMP 24 रुपये बताया गया है। वहीं शिपरॉकेट का IPO 12 से 14 अगस्त तक चलेगा। इसका प्राइस बैंड 92-97 रुपये और लॉट साइज 154 शेयरों की है। इसका GMP फिलहाल 14 रुपये है।
एसएमई कैटेगरी में फैसिनेट टेक्सटाइल्स का आईपीओ 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 148-156 रुपये और लॉट साइज 1,600 शेयरों की है। शाम फोम का इश्यू भी 11 से 13 अगस्त तक खुलेगा और इसकी कीमत 130 रुपये प्रति शेयर है जबकि लॉट साइज 1,000 शेयरों की है। दोनों का GMP फिलहाल शून्य बताया गया है।
प्रमोदिनी मेडिकेयर और Q&T फूड्स के आईपीओ 12 से 14 अगस्त (Upcoming IPO Next Week) तक खुलेंगे। प्रमोदिनी मेडिकेयर का प्राइस बैंड 110-118 रुपये और लॉट साइज 1,200 शेयरों की है। Q&T फूड्स की कीमत 115 रुपये और लॉट साइज 1,200 शेयरों की है। दोनों का GMP अभी शून्य बताया गया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।