Zepto IPO News: Zepto का सुपर प्लान सामने! IPO से पहले 10,000 करोड़ जुटाने की तैयारी ने सबको चौंकाया

Zepto IPO News: कंपनी ने दिसंबर 2025 में गोपनीय रूप से IPO के दस्तावेज जमा किए थे। जिन्हें मई 2026 में सेबी से मंजूरी मिल गई। पिछले एक साल में कंपनी के कारोबार में तेजी देखी गई है। इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में Blinkit, Swiggy Instamart और Flipkart Minutes जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Zepto IPO News: Zepto का सुपर प्लान सामने! IPO से पहले 10,000 करोड़ जुटाने की तैयारी ने सबको चौंकाया

(Zepto IPO News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 7, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: June 7, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Zepto अगले हफ्ते अपडेटेड DRHP SEBI में फाइल करने की तैयारी में है।
  • कंपनी IPO से 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का लक्ष्य रख रही है।
  • IPO जून–जुलाई 2026 में लॉन्च हो सकता है।

नई दिल्ली: Zepto IPO News Today: क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto अपने IPO की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले हफ्ते की शुरुआत में सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा करने की तैयारी कर रही है। फाइलिंग के बाद कंपनी संभावित निवेशकों के साथ मीटिंग शुरू कर सकती है। जिसमें वह अपने बिजनेस मॉडल और फाइनेंशियलल स्थिति को समझाकर निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश करेगी।

IPO का साइज और टाइमलाइन

जानकारी के मुताबिक, Zepto अपना IPO जून के अंत या जुलाई 2026 में लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 100 करोड़ डॉलर यानी 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने का लक्ष्य रख रही है। यह राशि पहले चर्चा में रहे 80 से 100 करोड़ डॉलर के अनुमान से भी अधिक है जो निवेशकों की मजबूत रुचि को दर्शाता है।

कंपनी की शुरुआत और प्रतिस्पर्धा

Zepto की शुरुआत 2021 में आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने की थी। यह कंपनी भारत की तेजी से बढ़ती क्विक कॉमर्स कंपनियों में शामिल है। इसके प्रमुख प्रतिस्पर्धियों में Blinkit (Zomato), Swiggy Instamart और Flipkart Minutes जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। ये सभी कंपनियां तेज डिलीवरी वाले ग्रॉसरी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं।

कॉन्फिडेंशियल DRHP और सेबी की मंजूरी

कंपनी ने दिसंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए IPO दस्तावेज जमा किए थे जिन्हें मई 2026 में SEBI से मंजूरी मिल गई। इस प्रक्रिया में कंपनियां अपने फाइनेंशियल डेटा और बिजनेस डिटेल्स को सार्वजनिक किए बिना फाइलिंग कर सकती हैं। बाद में जरूरत पड़ने पर वे बाजार की स्थिति के अनुसार बदलाव भी कर सकती हैं।

कारोबार में तेज बढ़ोतरी

पिछले एक साल में Zepto के बिजनेस में तेजी से वृद्धि देखी गई है। कंपनी के डेली ऑर्डर 25 लाख से ज्यादा प्रति दिन तक पहुंच गए हैं जबकि पहले यह आंकड़ा 15 से 17 लाख के बीच था। तिमाही नेट ऑर्डर वैल्यू भी बढ़कर लगभग 100 करोड़ डॉलर हो गई है जो पहले लगभग 50 करोड़ डॉलर थी। यह कंपनी की मजबूत ग्रोथ और बढ़ते यूजर बेस को दर्शाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।