BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Sukma IED Blast :एक तरफ युद्धविराम की अपील, तो दूसरी तरफ नापाक करतूत! नक्सलियों की इस खौफनाक साजिश का शिकार हुई महिला जवान

सुकमा के गोगुंडा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में एक महिला जवान गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरक्षाबल एरिया डोमिनेशन पर निकला था, तभी जोरदार धमाका …

Sukma IED Blast

Sukma IED Blast

IBC24 Digital
Published: 27 Nov 2025 | 4:07 pmModified: 27 Nov 2025 | 4:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. गोगुंडा क्षेत्र में नक्सलियों ने प्लांट किए थे आईईडी।
  2. ब्लास्ट में महिला जवान गंभीर रूप से घायल।
  3. इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान तेज किया।

Sukma IED Blast सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। एरिया डोमिनेशन पर निकले सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने यह ब्लास्ट किया। ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला जवान बुरी तरह घायल हो गई। फिलहाल महिला जवान को उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है, साथ ही आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी कर दिया गया है।

Sukma IED Blast मिली जानकारी के अनुसार, गोगुंडा क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने की साज़िश करते हुए आईईडी प्लांट किया था। जवानों के पहुंचते ही तेज़ धमाका हुआ, जिसमें महिला जवान उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद साथी जवानों ने घायल महिला कॉन्स्टेबल को मौके से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, फिर उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजने की तैयारी की गई। जवानों ने तत्काल पूरे इलाके को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sukma IED Blast बता दें कि गोगुंडा पहले भी नक्सलियों की आईईडी गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। इसी क्षेत्र में इससे पहले भी आईईडी धमाके हो चुके हैं। फिलहाल आसपास के इलाके में नक्सलियों की सर्चिंग तेज कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ब्लास्ट सुकमा ज़िले के फूलबगड़ी क्षेत्र के गोगुंडा इलाके में हुआ, जहाँ सुरक्षाबल एरिया डोमिनेशन पर निकले थे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: IED Blast in Sukma: Woman Constable Injured in Naxal Attack During Area Domination

शहर की खबरें
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm