BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar School Viral Video: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बवाल! राष्ट्रगान के बाद ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के लगे नारे, शिक्षक मंसूर आलम गिरफ्तार

Bihar School Viral Video: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बवाल! राष्ट्रगान के बाद ‘मोहम्मद जिन्ना अमर रहे’ के लगे नारे, शिक्षक मंसूर आलम गिरफ्तार

Bihar School Viral Video

Bihar School Viral Video

tikesh Kumar
Published: 26 Jan 2026 | 10:27 pmModified: 26 Jan 2026 | 10:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. राष्ट्रीय पर्व पर शर्मनाक घटना
  2. सुपौल स्कूल में जिन्ना नारे का आरोप,
  3. शिक्षक मंसूर आलम गिरफ्तार

बिहार: Bihar School Viral Video: गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड स्थित अभुवार उच्च विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगाए जाने से हंगामा मच गया। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

राष्ट्रगान के बाद लगे ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे (Bihar Republic Day News)

Bihar School Viral Video: जानकारी के अनुसार 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद नारेबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों से कथित रूप से आपत्तिजनक नारे लगवाए। प्रत्यक्षदर्शियों और छात्रों के अनुसार, शिक्षक के निर्देश पर बच्चों द्वारा नारे लगाए गए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक, छात्र और अभिभावक सकते में आ गए। घटना का कुछ हिस्सा छात्रों द्वारा मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसके बाद विद्यालय परिसर में विरोध शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए किशनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बवाल (Teacher Arrest Bihar)

Bihar School Viral Video: प्रधानाध्यापक ने अपने आवेदन में कहा कि इस तरह की घटना न केवल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: Bihar Republic Day School Controversy उस घटना को कहा जा रहा है जिसमें सुपौल जिले के एक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कथित आपत्तिजनक नारे लगाए गए, जिससे विवाद पैदा हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bihar School Republic Day Viral Video

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm