BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ambikapur Latest Murder Case: शादी से 10 दिन पहले अचानक गायब हुआ दूल्हा.. पुलिस ने की खोजबीन.. होने वाली दुल्हन के सामने गड्डे से निकाली गई लाश

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। लड़की का यह भी दावा है कि वह गगन से प्रेम करती थी, जबकि घरवालों ने उसका ब्याह अमृत से …

Ambikapur Latest Murder Case Solved

Ambikapur Latest Murder Case Solved

satya prakash
Published: 02 May 2025 | 2:20 pmModified: 02 May 2025 | 2:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर अमृत लकड़ा की टांगी से निर्मम हत्या की।
  2. हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफनाकर दोनों वापस लौट गए।
  3. परिजनों की शिकायत और कॉल डिटेल्स से पुलिस ने साजिश का खुलासा किया।

Ambikapur Latest Murder Case Solved: अंबिकापुर: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाल ही में सामने आए दिल दहला देने वाले सौरभ हत्याकांड के बाद अब छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर जिले के सीतापुर से भी ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि लाश को गड्ढे में दफ़न कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Also: Kedarnath Mandir Image and Videos: जयघोष के साथ खुल गये बाबा केदारनाथ धाम के पट.. रंगबिरंगे फूलों से नहाया मंदिर, देखें ये तस्वीर और वीडियो

प्रेमी के साथ रची थी साजिश

पुलिस के अनुसार, बलौली के ग्राम घोघरा की रहने वाली आरोपी महिला ने सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा उपरपारा निवासी अपने मंगेतर अमृत लकड़ा को मिलने के बहाने बुलाया था। जब मंगेतर मिलने पहुंचा, तो पहले से मौजूद प्रेमी गगन टोप्पो के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। प्रेमी गगन ने अमृत पर टांगी से वार किया और फिर उसकी लाश को गड्ढे में दफ़न कर दिया। हत्या और लाश को ठिकाने लगाने के बाद दोनों वापस लौट गए। दोनों की शादी इसी महीने के 6 मई को तय थी।

Read More: PM Modi Visit News Today: PM मोदी का केरल और आंध्रप्रदेश दौरा आज, अमरावती को 58 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

परिजनों की शिकायत से खुला राज़

Ambikapur Latest Murder Case Solved: इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने बताया था कि, अमृत लकड़ा बरात जाने के नाम पर 26 अप्रैल को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर आरोपी महिला और उसके प्रेमी पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। लड़की का यह भी दावा है कि वह गगन से प्रेम करती थी, जबकि घरवालों ने उसका ब्याह अमृत से तय कर दिया था।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: अमृत लकड़ा की हत्या उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी गगन टोप्पो के साथ मिलकर इसलिए की क्योंकि वह प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवार ने उसकी शादी अमृत से तय कर दी थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Ambikapur Latest Murder Case Solved, The woman along with her lover had brutally murdered her fiancé

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm