Double Murder in Mainpat: पत्नी कर रही थी पराए मर्द के साथ ये काम, आवेश में आकर पति ने सब कुछ कर दिया खत्म, क्राइम कहानी जानकर रह जाएंगे दंग
पत्नी कर रही थी पारए मर्द के साथ ये काम… Double Murder in Mainpat: Wife was doing this with another man, husband got angry and destroyed
- सरगुजा के मैनपाट में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात,
- पत्नी और रिश्तेदार की टंगिया से हत्या,
- पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,
सरगुजा: Double Murder in Mainpat: जिले के मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम केसरा में चरित्र शंका को लेकर एक सनकी पति ने पत्नी और गांव के ही एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों पर धारदार टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Read More: फुटबॉल स्टेडियम के नीचे दबा 2,000 साल पुराना राज: 129 कंकालों की खोज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Double Murder in Mainpat: घटना शुक्रवार की बताई जा रही है जब ग्राम केसरा निवासी 40 वर्षीय मनोज मांझी जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा। घर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी फूलकुंवर (35) को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति लक्ष्मण मांझी (55) के साथ बातचीत करते देखा। यह दृश्य देखते ही मनोज का पारा चढ़ गया और उसने आवेश में आकर पास में रखी धारदार टंगिया से दोनों पर प्राणघातक हमला कर दिया।
Double Murder in Mainpat: इस निर्मम हमले में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मण मांझी आरोपी मनोज मांझी की पहली पत्नी का चाचा था। तीन साल पहले मनोज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद उसने फूलकुंवर से दूसरी शादी की थी। गांव में डबल मर्डर की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनोज मांझी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Double Murder in Mainpat: इस मामले की पुष्टि करते हुए सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सरगुजा डबल मर्डर केस में हत्या का कारण चरित्र शंका बताया गया है। आरोपी पति को अपनी पत्नी और गांव के व्यक्ति पर अवैध संबंध का शक था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Double Murder in Mainpat: Wife was doing this with another man
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm