Roop Kumari Choudhary Exclusive : एक महिला की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ जरूरी..चाहे पति, दोस्त या भाई हो, IBC24 के मंच पर रूप कुमारी चौधरी ने कही बड़ी बात
IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं की सफलता और पारिवारिक सहयोग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि …

Roop Kumari Choudhary Exclusive :
- स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में शामिल हुईं रूप कुमारी चौधरी
- IBC24 की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाली मुहिम की सराहना की
- बोलीं- छत्तीसगढ़ हमेशा से रहा है लकी, शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश पर भरोसा
रायपुर :Roop Kumari Choudhary Exclusive मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर साल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों को 'स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप' प्रदान करता है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को ₹1 लाख, उनके स्कूल को ₹1 लाख तथा हर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को ₹50-50 हजार की स्कॉलरशिप दी गई। इस खास कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने शिरकत की।
हर महिला की होती है दोहरी ज़िम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान एक्सक्लूसिव बातचीत में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी ने महिलाओं के जीवन के संघर्षों और उनकी सफलता के मूल मंत्र पर बात की। उन्होंने कहा कि हर महिला दोहरी जिंदगी जीती है। चाहे वह किसी भी बड़े पद पर क्यों न हो, बाहर के कामकाज और जिम्मेदारियों के अतिरिक्त उसे अपने घर, बच्चों और परिवार के लोगों की चिंता करनी ही पड़ती है।
महिला की सफलता के पीछे भी पुरुष ज़रूरी
उन्होंने आगे कहा कि जैसे कहा जाता है कि एक सशक्त पुरुष के पीछे महिला का हाथ होता है, ठीक उसी तरह एक महिला की सफलता के पीछे भी पुरुष चाहे वह पति, दोस्त या भाई हो का साथ बहुत जरूरी होता है। यदि परिवार व्यक्तिगत रूप से साथ खड़ा है, तो महिला बाहर मिली किसी भी जिम्मेदारी को 100% बेहतर तरीके से निभा सकती है।
पारिवारिक सहयोग ही महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने की असली शक्ति देता
स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से बेटियों को मिले प्रोत्साहन की सराहना करते हुए रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि पारिवारिक सहयोग ही महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने की असली शक्ति देता है। IBC24 द्वारा आयोजित यह स्कॉलरशिप न केवल मेधावी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश भी दे रही है।
https://www.youtube.com/live/cf4QHxn7Ha4?si=caqyfUFw4pK3beGh
इन्हें भी पढ़ें:-
- SBI Cash Withdrawal New Rules: देश के इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों के दिया बड़ा झटका! 4 बार से ज्यादा कैश निकालना पड़ेगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज
- Roop Kumari Choudhary Exclusive : नड्डा से लेकर नबीन तक.. भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ से है खास कनेक्शन.. IBC24 पर रूप कुमारी चौधरी ने बताया कैसै बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: IBC24 की ओर से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह स्कॉलरशिप दी जाती है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Roop Kumari Choudhary on Women’s Success: Why Family Support Matters
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : ‘राष्ट्र की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है बेटियां’.. Goel Group के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बताया कैसे हुई थी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की शुरुआत
19 Aug 2026 | 10:12 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:16 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: घर में होटल चलाते हैं पिता, बेटी ने 96% लाकर किया कोरिया जिले में टॉप, अब बनेगी जज, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:13 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: गांव की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास, 94.8% अंक लाकर बनीं बलरामपुर जिले में टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:07 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, 94.8% अंक लाकर प्रतिभा ने रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:03 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सोशल मीडिया से रही दूर…सीमित संसाधनों के बावजूद ताहिरा खान ने प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया चौथा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
19 Aug 2026 | 8:01 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: हर दिन 6-7 घंटे करती थी पढ़ाई, 96.40% अंक लाकर टॉपर बनीं छोटे से गांव की बेटी डूनिशा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित, अब PSC की तैयारी का सपना
19 Aug 2026 | 7:57 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
19 Aug 2026 | 7:57 pm