IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : न कोचिंग, न बड़े शहर की पढ़ाई! गांव की बेटी वैभवी ने 95.20% लाकर कवर्धा में किया टॉप, अब CA बनने का सपना
कवर्धा जिले के छोटे से गांव सिरमाडबरी की वैभवी तिवारी ने 12वीं में 95.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक माता-पिता की बेटी वैभवी …

- 95.20% अंक हासिल कर वैभवी ने कवर्धा जिले में किया टॉप
- स्कूल के अलावा नहीं ली किसी तरह की कोचिंग
- 10वीं में भी स्कूल टॉपर रहीं, अब CA बनने का सपना
कवर्धा : IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को हर साल स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किए गए। IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की एक बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती। आत्मानंद बक्सि स्कूल की छात्रा छन्नी वर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर्स में अपनी जगह बनाई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष कक्षा 12वीं में कवर्धा जिले का कोई भी छात्र-छात्रा टॉप टेन सूची में अपना स्थान नहीं बना सका। लेकिन जिले की अगर बात करें तो पंडरिया ब्लॉक के एक छोटे से गांव सिरमाडबरी गांव के शिक्षक परिवार की बेटी वैभवी तिवारी ने 95.20 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।
स्कूल के अलावा नहीं ली कोई कोचिंग
बता दें कि वैभवी के माता-पिता दोनों शासकीय शिक्षक हैं। वैभवी की एक बड़ी बहन हैं, जो बिलासपुर में पढ़ाई करती हैं। 95.20 प्रतिशत हासिल कर ये सिद्ध कर दिया है कि मन में इच्छाशक्ति और दृढ़ कल्पना हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। गांव से 5 किलोमीटर दूर पंडरिया के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करके इतनी प्रतिशत हासिल की है और खास बात यह है कि वैभवी ने स्कूल के अलावा किसी भी तरह से कहीं कोचिंग नहीं ली है।
10वीं में भी किया था स्कूल में टॉप
उसके बावजूद जिस हौसले के साथ पढ़ाई करती है, वह काबिले तारीफ है, क्योंकि वैभवी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। 10वीं में भी अपने स्कूल में टॉप की थी। वैभवी बताती हैं कि पढ़ाई के अलावा वे पेंटिंग और गार्डनिंग में रुचि रखती हैं, साथ ही घर में किचन का काम में भी हाथ बंटाती हैं और आगे चलकर सीए बनना चाहती हैं, जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
माता-पिता दोनों है शिक्षक
एक छोटे से गांव से निकलकर वैभवी ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। वहीं वैभवी ने बताया कि IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से मिलने वाली राशि का उपयोग वह अपने आगे की पढ़ाई में करना चाहती हैं। वहीं उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं, इसलिए शासन की कोई भी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता, लेकिन दादा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि और दादी को महतारी वंदन योजना का लाभ जरूर मिलता है।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वैभवी ने 12वीं में 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Vaibhavi Tiwari Tops Kawardha District with 95.20%, Dreams of Becoming a CA
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm