(Free Fire Max Redeem Codes Today/ Image Credit: Free Fire Max X)
नई दिल्ली: Garena Free Fire Max Redeem Codes Today गरेना ने अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के आज 3 मार्च के लिए नए रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं। इन कोड्स की मदद से खिलाड़ी मुफ्त में वाउचर, गन स्किन्स और अन्य एक्सक्लूसिव इन-गेम आइटम्स हासिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ये रिडीम कोड सीमित समय के लिए ही वैध हैं, इसलिए खिलाड़ियों को इन्हें जल्द से जल्द रिडीम करना होता है।
हालांकि भारत में मूल फ्री फायर गेम प्रतिबंधित है, फिर भी खिलाड़ी फ्री फायर मैक्स का आनंद ले सकते हैं। यह गेम गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। अटकलों के मुताबिक, गरेना फ्री फायर को भारत में नए नाम फ्री फायर इंडिया के नाम से फिर से लॉन्च कर सकती है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी गेम और रिडीम कोड्स का फायदा उठा पाएंगे।
फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स हर रीजन के लिए अलग होते हैं। भारतीय सर्वर के लिए जारी कोड्स 12 से 16 डिजिट के अल्फान्यूमेरिक होते हैं, जिनमें नंबर और अक्षर दोनों शामिल होते हैं। ये कोड्स सीमित समय के लिए उपलब्ध रहते हैं और पहले आओ-पहले पाओ के नियम के तहत काम करते हैं। इन कोड्स के जरिए खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए यूनिक स्किन्स और इन-गेम आइटम्स हासिल कर सकते हैं।
रिडीम कोड का उपयोग करने के लिए सबसे पहले फ्री फायर कोड रिडेम्पशन वेबसाइट https://reward.ff.garena.com/ पर जाएं। वहां अपने फ्री फायर अकाउंट में लॉग इन करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले रिडीम बैनर पर क्लिक करें और अपना कोड दर्ज करें। इसके बाद कन्फर्म बटन दबाएं। कोड सफलतापूर्वक रिडीम हो जाने के बाद, खिलाड़ी 24 घंटों के भीतर अपना इनाम प्राप्त कर सकते हैं।