(Garena Free Fire Max Code 2 April/ Image Credit: Free Fire Max X)
नई दिल्ली: Garena Free Fire Max Code 02 April: गरेना ने आज 02 अप्रैल 2026 के लिए फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट एक्टिव रिडीम कोड्स जारी किए हैं। इन कोड्स की मदद से खिलाड़ी कई प्रकार के मुफ्त इन-गेम आइटम्स जैसे इमोट्स, पालतू जानवर और गन स्किन प्राप्त कर सकते हैं। ये कोड्स सीमित समय और लिमिटेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, इसलिए प्लेयर्स को इन्हें जल्द से जल्द रिडीम करना होता है।
इन रिडीम कोड्स से खिलाड़ी कई शानदार इनाम हासिल कर सकते हैं। पालतू जानवरों के साथ-साथ खास इमोट्स, गन स्किन, दुर्लभ कैरेक्टर और एक्सक्लूसिव बंडल भी मुफ्त में उपलब्ध हैं। पालतू जानवर केवल दिखने के लिए नहीं हैं, बल्कि उनकी रणनीतिक क्षमताएं गेम में महत्वपूर्ण लाभ भी देती हैं, जिससे खिलाड़ी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इन रिडीम कोड्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनाम को हासिल करने के लिए किसी भी डायमंड का खर्च नहीं करना पड़ता। ये कोड्स 12 से 16 अंकों वाले यूनिक अल्फान्यूमेरिक होते हैं, जिन्हें रिडीम करके खिलाड़ी प्रीमियम आइटम मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। यह बैच खिलाड़ियों को अपने गेमिंग अनुभव को और रोमांचक बनाने का अवसर देता है।
मूल Free Fire 2022 में प्रतिबंधित हो गया था, लेकिन इसका Free Fire Max वर्जन भारतीय सर्वरों पर पूरी तरह सक्रिय है। यह संस्करण खिलाड़ियों को बेहतर ग्राफिक्स, नई रणनीतियां और रोमांचक बैटल रॉयल अनुभव प्रदान करता है। डेली रिवॉर्ड्स के माध्यम से खिलाड़ी अपनी इन्वेंट्री को रीफ्रेश कर सकते हैं और गेम में शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।