Instagram New Logo: एक दशक बाद Instagram ने बदली अपनी पहचान! नया लोगो आया तो यूजर्स ने किया ऐसा रिएक्ट, पढ़कर हंसी नहीं रुकेगी
Instagram New Logo: इंस्टाग्राम के कैमरा आइकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया बदलाव सिर्फ ऊपर दिखने वाले ‘Instagram’ वर्डमार्क में हुआ है। कंपनी ने इसका डिजाइन अपडेट …

(Instagram New Logo/ Image Credit: mosseri Instagram)
- 10 साल बाद Instagram के वर्डमार्क को मिला नया लुक।
- मल्टीकलर कैमरा आइकन में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- नए डिजाइन को यूजर्स ने ‘इंस्टागजैम’ तक पढ़ डाला।
Instagram New Logo: मेटा के फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने करीब एक दशक बाद अपने लोगो (Instagram New Logo) में बदलाव किया है। हालांकि कंपनी ने पूरा लोगो नहीं बदला है। ऐप में दिखने वाला मल्टीकलर कैमरा आइकल पहले की तरह ही रखा गया है। बदलाव सिर्फ 'Instagram' नाम वाले वर्डमार्क में किया गया है। कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा साफ, आधुनिक और आसान नजर आता है। पुराने डिजाइन की पहचान और सादगी को भी नए रूप में बनाए रखने की कोशिश की गई है।
नया डिजाइन आते ही यूजर्स की प्रतिक्रिया
Instagram के नए वर्डमार्क को लेकर (Instagram New Logo) सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं काफी दिलचस्प हैं। कई लोगों का कहना है कि नए अक्षर पहले की तरह आसानी से समझ नहीं आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाक में इसे 'इंस्टागजैम', 'इंस्टाग्वैम' और 'इंस्टागुआम' तक पढ़ दिया। नए डिजाइन को लेकर मीम्स और मजेदार कमेंट्स भी सामने आए। यानी कंपनी ने भले ही इसे आधुनिक बनाने की कोशिश की हो, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर उत्साह से ज्यादा मजाक देखने को मिल रहा है।
एक्सेसिबिलिटी को लेकर भी उठे सवाल
नए वर्डमार्क पर सिर्फ मजाक ही नहीं हुआ, बल्कि कुछ यूजर्स ने इसकी पढ़ने में आसानी पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने पूछा कि क्या नया फॉन्ट सभी यूजर्स के लिए पर्याप्त स्पष्ट है और क्या यह एक्सेसिबिलिटी की जरूरतों को पूरा करता है। Instagram प्रमुख एडम मोसेरी ने बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि ऐप के ऊपर इस्तेमाल होने वाला वर्डमार्क करीब 10 साल से एक जैसा था। इसलिए अब इसे नया रूप देने का फैसला किया गया।
लोगो से ज्यादा दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा
नए वर्डमार्क को लेकर हुई चर्चा धीरे-धीरे Instagram से जुड़े दूसरे मुद्दों तक भी पहुंच गई। कुछ यूजर्स ने कहा कि प्लेटफॉर्म को केवल डिजाइन बदलने (Instagram New Logo) के बजाय क्रिएटर्स और छोटे कारोबारियों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ लोगों ने अकाउंट से जुड़ी परेशानियों और सपोर्ट सिस्टम का मुद्दा उठाया। इस तरह Instagram का छोटा सा डिजाइन बदलाव सोशल मीडिया पर बड़े सवालों और बहस का कारण बन गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Miss World 2026: उज्जैन की बेटी ने दुनिया में मचाई धूम! मिस वर्ल्ड मंच तक पहुंचीं निकिता, कही दिल छू लेने वाली बात
- WhatsApp New Feature: अब WhatsApp तुरंत भांप लेगा स्कैमर्स की चाल! बस ऐसे ऑन करें फोन में ये जरूरी सेटिंग
- Census of India 2027: इस दिन से शुरू होगी जनगणना, घर-घर पहुंचकर पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, जानिए क्या-क्या मांगी जाएगी जानकारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने ऐप के ‘Instagram’ वर्डमार्क का डिजाइन बदला है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Instagram's New Logo: Instagram has changed its identity after a decade! Here’s how users reacted to the new logo you won't be able to stop laughing.
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pmChhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |
01 Oct 2026 | 4:38 pmCG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pm