WhatsApp New Feature: अब WhatsApp तुरंत भांप लेगा स्कैमर्स की चाल! बस ऐसे ऑन करें फोन में ये जरूरी सेटिंग
WhatsApp New Feature: स्कैम से बचाने के लिए WhatsApp ने नया सुरक्षा फीचर पेश किया है। यह फीचर संदिग्ध मैसेज और चैट के संकेत पहचानकर यूजर्स को चेतावनी देगा। सबसे …

(WhatsApp New Feature/ Image Credit: AI-generated)
- WhatsApp ला रहा है नया Scam Alert फीचर।
- संदिग्ध मैसेज पर दिखेगा वॉर्निंग अलर्ट।
- ऑन-डिवाइस AI से होगी मैसेज की जांच।
WhatsApp New Feature: WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने यूजर्स को साइबर स्कैम से बचाने के लिए (WhatsApp New Feature) नए सुरक्षा टूल की घोषणा की है। इस फीचर का मकसद संदिग्ध मैसेज और स्कैम की संभावित गतिविधियों को पहचानकर यूजर्स को समय रहते चेतावनी देना है। फिलहाल WhatsApp Scam Alert फीचर टेस्टिंग फेज में है। बीटा वर्जन की जांच पूरी होने के बाद इसे आम यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन में जारी किया जा सकता है। शुरुआती टेस्ट मं पता चला है कि यह फीचर ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल की मदद से काम करता है।
ऑन-डिवाइस AI से मिलेगी प्राइवेसी
इस फीचर की खास बात यह है कि इसकी जांच प्रक्रिया फोन पर ही होने की बात कही गई है। यानी संदिग्ध मैसेज की जानकारी को WhatsApp या Meta के सर्वर तक भेजने की जरूरत नहीं होगी। ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग की वजह से यूजर्स की चैट प्राइवेसी बनाए रखने में मदद मिलेगी। फीचर संदिग्ध पैटर्न को पहचानकर मैसेज या चैट पर रेड फ्लैग और चेतावनी दिखाने का काम करेगा।
अनजान नंबर से आए मैसेज पर रहेगी नजर
आजकल साइबर अपराधी लोगों से संपर्क करने के लिए WhatsApp का भी इस्तेमाल करते हैं। नया टूल (WhatsApp New Feature) खासतौर पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज के पैटर्न को जांच करेगा। अगर किसी मैसेज में निजी जानकारी मांगने, तुरंत कोई कार्रवाई करने का दबाव बनाने या स्कैम जैसी भाषा और गतिविधि के संकेत मिलते हैं तो फीचर यूजर को चेतावनी देगा। इसके बाद यूजर उस चैट को ब्लॉक या रिपोर्ट करने का विकल्प चुन सकेगा।
ऐसे एक्टिव होगा फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, Scam Alert टूल को यूजर्स को WhatsApp की सेटिंग्स (WhatsApp New Feature) में जाकर मैन्युअली एक्टिव करना होगा। इसके लिए संबंधित AI टूल को डाउनलोड करना होगा। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार इसे बाद में बंद भी कर सकेगा। फिलहाल फीचर टेस्टिंग में है इसलिए अंतिम वर्जन में इसके विकल्प और काम करने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL Independence Day Offer: 365 नहीं पूरे 412 दिन चलेगा प्लान, 824GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आया BSNL का ये धांसू ऑफर
- JP Nadda Health Update: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें उन्हें क्या हुआ
- Indore Police Tiranga Yatra: तिरंगे के रंग में रंगा पूरा शहर, सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने बाइक पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे...देखें वीडियो
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक सुरक्षा फीचर है, जो संदिग्ध मैसेज और स्कैम जैसे पैटर्न पहचानकर यूजर्स को चेतावनी देने में मदद करेगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: WhatsApp New Feature: Now WhatsApp will instantly detect scammers' tactics! Here’s how to enable this essential setting on your phone.
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm