BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Census of India 2027: इस दिन से शुरू होगी जनगणना, घर-घर पहुंचकर पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, जानिए क्या-क्या मांगी जाएगी जानकारी

Census of India 2027: इस दिन से शुरू होगी जनगणना, घर-घर पहुंचकर पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, जानिए क्या-क्या मांगी जाएगी जानकारी

Census of India 2027

Census of India 2027

Dageshwar Dewangan
Published: 14 Aug 2026 | 1:40 pmModified: 14 Aug 2026 | 2:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. एक सितंबर से शुरू होगी जणगना
  2. आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल
  3. केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की

नयी दिल्ली: Census of India 2027 केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना के दौरान लोगों की गिनती के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों को अधिसूचित किया है, जिनमें जाति और कोविड टीकाकरण का स्थान जैसी बातें शामिल हैं। यह प्रक्रिया हिमपात वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी। (Census Survey)

Census of India 2027 भारत के महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश में उन सवालों की जानकारी दी गई है, जैसे कि क्या व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है और उसकी जाति क्या है। (Janaganana 2027) इस महीने की शुरुआत में जारी एक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के हिमपात वाले इलाकों में लोगों की गिनती एक से 30 सितंबर के बीच होगी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘इस जनगणना को कराने के लिए, घर-घर जाकर लोगों की गिनती शुरू होने से ठीक पहले, 17 से 31 अगस्त तक खुद से जानकारी भरने (सेल्फ-एन्यूमरेशन) का विकल्प भी होगा।’’ देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी।

आपसे क्या क्या पूछे जाएंगे सवाल (Census Questions) 

  1. व्यक्ति का नाम
  2. परिवार के मुखिया से संबंध
  3. लिंग
  4. जन्म की तारीख और उम्र (पूरे वर्षों में)
  5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
  6. शादी के समय उम्र (पूरे वर्षों में)
  7. जीवनसाथी का नाम
  8. धर्म
  9. बताई गई राष्ट्रीयता
  10.  अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/जाति
  11.  पिता का विवरण
  12.  माता का विवरण
  13.  विकलांगता
  14. मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाएँ
  15. साक्षरता और डिजिटल साक्षरता की स्थिति
  16.  शिक्षण संस्थान में उपस्थिति की स्थिति
  17. प्राप्त उच्चतम शिक्षा का स्तर और स्ट्रीम/विषय
  18.  पिछले वर्ष के दौरान कभी काम किया
  19.  आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
  20.  पेशा
  21. उद्योग, व्यापार या सेवा का प्रकार
  22.  कामगार का वर्ग
  23. गैर-आर्थिक गतिविधि (सीमांत, अर्ध-सीमांत और गैर-कामगार के लिए)
  24.  काम की तलाश या काम के लिए उपलब्ध (मार्जिनल, सेमी-मार्जिनल और नॉन-वर्कर के लिए)
  25. काम की जगह तक आना-जाना
  26. जन्म स्थान
  27. पिछली बार रहने की जगह
  28. माइग्रेशन (एक जगह से दूसरी जगह बसने) का कारण
  29. पिछली बार माइग्रेशन के बाद से इस गाँव/शहर में रहने की अवधि
  30. स्थायी आवासीय पता
  31. अभी जीवित बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
  32. अब तक जीवित पैदा हुए बच्चों की कुल संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा और अलग रह रही महिलाओं के लिए)
  33. पिछले एक साल में जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या (सिर्फ़ अभी शादीशुदा महिलाओं के लिए)
  34. कोविड-19 टीकाकरण की जगह
  35.  बैंक खातों की कुल संख्या
  36. मोबाइल नंबर (अगर उपलब्ध हो)
  37. आधार नंबर (अगर उपलब्ध हो)
  38. वोटर आईडी नंबर (अगर उपलब्ध हो)
  39. पासपोर्ट नंबर (अगर भारतीय पासपोर्ट धारक हों)
  40.  ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता

कब से शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया?

जनगणना की प्रक्रिया बर्फबारी वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी। गजट नोटिफिकेशन में बताया गया था कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले इलाकों में लोगों की गिनती एक से 30 सितंबर के बीच होगी। कहा गया है कि देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हिमपात वाले इलाकों में 1 सितंबर 2026 से, बाकी देश में अगले साल।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Central government releases 40 questions for Census 2027

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm