(Instagram Tips/ Image Credit: Pexels)
Instagram Tips: अगर आपके Instagram फीड में अचानक रंगीन तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट दिखने लगी तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आपके फोन, कैमरे या अकाउंट की समस्या नहीं है। बल्कि प्लेटफॉर्म की एक तकनीकी गड़बड़ी थी। कंपनी ने खुद माना कि यह एक अस्थायी बग था। जिससे कुछ यूजर्स प्रभावित हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दिक्कत खासतौर पर HDR इमेजेस के साथ हो रही थी। HDR तस्वीरों में ज्यादा रंग और डिटेल होती है। लेकिन इस बग की वजह से वे सही तरीके से लोड नहीं हो पा रही थीं। नतीजतन ऐसी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट में दिखाई देने लगीं। कई लोगों को लगा कि उनके फोन में कोई खराबी है। जबकि असल कारण ऐप के अंदर की तकनीकी समस्या थी।
यह समस्या सभी यूजर्स को प्रभावित नहीं कर रही थी। कंपनी के मुताबिक, केवल कुछ चुनिंदा अकाउंट्स पर ही इसका असर देखा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की थी। खासतौर पर 18 और 19 अप्रैल के आसपास यह समस्या ज्यादा देखने को मिली। जिससे काफी लोगों को असमंजस हुआ।
अच्छी बात यह है कि Instagram ने इस बग को ठीक करने का दावा किया है। जिन तस्वीरों पर असर पड़ा था। वे धीरे-धीरे अपने असली रंगों में वापस आ रही हैं। इसके लिए यूजर्स को कुछ करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सिस्टम अपने आप इसे ठीक कर रहा है।
अगर आपके फोन में अब भी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट दिख रही हैं तो कुछ आसान उपाय मदद कर सकते हैं। सबसे पहले ऐप को अपडेट करें ताकि आप लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे हों। इसके अलावा ऐप को बंद करके दोबारा खोलने से भी छोटे-मोटे ग्लिच ठीक हो सकते हैं। थोड़ी देर इंतजार करना भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह समस्या अस्थायी थी और अब लगभग ठीक की जा चुकी है।