Jio Prepaid Plan Offers: पहले कभी नहीं देखा होगा Jio का ऐसा प्लान! 90 दिन तक अनलिमिटेड मजा, 20GB एक्स्ट्रा डेटा और फ्री JioHotstar सब कुछ एक ही प्लान में!

Ads

Jio Prepaid Plan Offers: रिलायंस जियो का 899 रुपये का प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए एक वैल्यू-पैक्ड ऑफर है। इसमें रोजाना डेटा लिमिट के साथ 20GB अतिरक्त बोनस डेटा भी मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। जिससे यह प्लान किफायती और उपयोगी बन जाता है।

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 10:45 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 11:01 AM IST

(Jio Prepaid Plan Offers/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • Jio का 899 रुपये वाला वैल्यू-पैक्ड प्रीपेड प्लान
  • रोजाना 2GB डेटा और 20GB बोनस डेटा का फायदा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन शामिल

नई दिल्ली: Jio Prepaid Plan Offers: रिलायंस जियो का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें लंबे समय तक ज्यादा डेटा और कई डिजिटल बेनिफिट्स एक साथ चाहिए। यह कोई नया प्लान नहीं है लेकिन अपने फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में रहता है। इसमें डेली डेटा के साथ अतिरिक्त बोनस डेटा भी दिया जाता है। जिससे यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती। यह प्लान खास तौर पर मीडियम-टर्म यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जाता है।

डेटा, कॉलिंग और बोनस डेटा का फायदा

इस प्लान में हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 20GB का अतिरिक्त बोनस डेटा भी दिया जाता है जो डेली लिमिट खत्म होने के बाद अपने आप एक्टिव हो जाता है। अगर अगले दिन डेली डेटा रीसेट हो जाता है तो सिस्टम पहले डेली 2GB डेटा और फिर जरूरत पड़ने पर बोनस डेटा इस्तेमाल करता है। खास बात यह है कि 5G क्षेत्र में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। जिससे उन्हें डेटा खत्म होने की चिंता नहीं रहती।

OTT, AI और डिजिटल सुविधाएं

इस प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का OTT सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। जिससे यूजर्स फिल्में, वेब सीरीज और लाइव कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें Google Gemini AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। जिसकी कीमत काफी ज्यादा बताई जाती है। यह AI टूल कई स्मार्ट फीचर्स और प्रोडक्टिविटी टूल्स प्रदान करता है। साथ ही यूजर्स को Google Nano Banana जैसे AI फीचर्स और अन्य डिजिटल सेवाओं का भी लाभ मिलता है।

स्टोरेज, वैलिडिटी और कुल वैल्यू

Jio इस प्लान में 50GB का फ्री JioAICloud स्टोरेज भी देता है। जिससे यूजर्स अपने फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की होती है यानी लगभग तीन महीने तक सभी सेवाओं का फायदा मिलता है। अगर लागत की बात करें तो इसका औसत खर्च करीब 9.99 रुपये प्रति दिन आता है। कुल मिलाकर यह प्लान डेटा, कॉलिंग, OTT, AI सब्सक्रिप्शन और क्लाउड स्टोरेज जैसी कई सुविधाओं के साथ यूजर्स के लिए एक वैल्यू-पैक्ड विकल्प बन जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio का 899 रुपये वाला प्लान क्या है?

यह एक प्रीपेड प्लान है जिसमें डेटा, कॉलिंग, OTT और AI जैसे कई डिजिटल फायदे मिलते हैं।

इस प्लान में रोज कितना डेटा मिलता है?

इसमें यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है।

क्या इसमें 5G डेटा भी मिलता है?

हाँ, 5G नेटवर्क वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है।

20GB बोनस डेटा कैसे इस्तेमाल होता है?

जब डेली 2GB डेटा खत्म हो जाता है, तो ऑटोमैटिक 20GB बोनस डेटा इस्तेमाल होने लगता है।