Jio Rs 200 Recharge Plan: OTT देखने वालों की निकल पड़ी लॉटरी! 200 रुपये के इस प्लान में मिलेंगे 15 प्लेटफॉर्म का एक्सेस, क्या आपने भी देखा यह धमाकेदार ऑफर?

Jio Rs 200 Recharge Plan: जियो ने करीब 200 रुपये वाले प्लान में कई शानदार सुविधाएं शामिल की है। इसमें 15 OTT प्लेटफॉर्म, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। प्लान की वैधता 28 दिन है। इसके साथ ही मूवी टिकट पर छूट भी मिलती है लेकिन इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Jio Rs 200 Recharge Plan: OTT देखने वालों की निकल पड़ी लॉटरी! 200 रुपये के इस प्लान में मिलेंगे 15 प्लेटफॉर्म का एक्सेस, क्या आपने भी देखा यह धमाकेदार ऑफर?

(Jio Rs 200 Recharge Plan/ Image Credit: Jio)

Modified Date: July 27, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: July 27, 2026 1:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹200 में मिलेगा 15+ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस।
  • 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा।
  • 1000+ लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा।

नई दिल्ली: Jio Rs 200 Recharge Plan: रिलायंस जियो ने मनोरंजन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक खास प्रीपेड प्लान (Jio Rs 200 Recharge Plan) पेश किया है। करीब 200 रुपये की कीमत वाले इस प्लान में यूजर्स को 15 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म, हाई-स्पीड डेटा और टीवी चैनल्स का फायदा मिलता है यानी रोजाना करीब 7 रुपये के खर्च में एक महीने तक फिल्मो, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है।

जियो के 200 रुपये प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी (Jio Rs 200 Recharge Plan) 28 दिनों की है। इसमें कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है जिसे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकता है। प्लान में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, JioTV और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। इसके अलावा जियो टीवी ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा भी मिलती है। यूजर्स को मूवी टिकट पर 150 रुपये तक की छूट का फायदा भी दिया जा रहा है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद है ये प्लान

यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प (Jio Rs 200 Recharge Plan) हो सकता है जो ज्यादा कॉलिंग के बजाय मनोरंजन और एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं। इसमें डेटा के लिए कोई रोजाना लिमिट तय नहीं है। इसलिए 30GB डेटा को पूरे 28 दिनों में जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। जो लोग घर या ऑफिस में Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए कम कीमत में कई OTT सेवाओं का एक्सेस लेना फायदे का सौदा हो सकता है।

एयरटेल के 199 रुपये प्लान से मुकाबला

अगर इसकी तुलना एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान से करें तो दोनों का फोकस अलग है। एयरटेल के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ Adobe Express Premium और Airtel Xstream Play जैसे फायदे भी शामिल हैं। वहीं जियो का 200 रुपये वाला प्लान कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं देता, लेकिन इसमें OTT प्लेटफॉर्म्स और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स ज्यादा मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।