LPG Cylinder Shortage: LPG के बाद अब इंडक्शन की मांग छू रही आसमान! क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर क्लिक में निराशा, स्क्रीन पर बस ‘स्टॉक खत्म’ ही दिखाई दे रहा!

LPG Cylinder Shortage: LPG सिलेंडर की कमी के बाद अब लोग गैस की जगह बिजले से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की तरफ रुख कर रहे हैं। इतनी तेजी से इसकी खरीदी हुई कि कई शहरों में इनका स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया।

LPG Cylinder Shortage: LPG के बाद अब इंडक्शन की मांग छू रही आसमान! क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर क्लिक में निराशा, स्क्रीन पर बस ‘स्टॉक खत्म’ ही दिखाई दे रहा!

(LPG Cylinder Shortage/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: March 12, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG की कमी से इंडक्शन चूल्हे की डिमांड आसमान छू रही है।
  • मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई में स्टॉक खत्म।
  • प्रेशर कुकर, केतली और एयर-फ्रायर की डिमांड भी बढ़ी।

LPG Cylinder Shortage: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है। इसका सीधा असर भारत में LPG सप्लाई पर पड़ा है। कई शहरों में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है और सरकार ने LPG के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इस वजह से लोगों में चिंता बढ़ गई है। अब कई लोग गैस की कमी से बचने के लिए इंडक्शन चूल्हों की तरफ रुख कर रहे हैं।

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्टॉक खत्म

मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ब्लिंकिट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर अब ‘आउट ऑफ स्टॉक’ का बैज दिख रहा है। इससे यह साफ हो रहा है कि लोग कितनी जल्दी और बड़ी मात्रा में इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं। LPG की अनिश्चितता के कारण लोग अब गैस सिलेंडर के अलावा वैकल्पिक ऑप्शन तलाशने लगे हैं।

अन्य इलेक्ट्रिक किचन आइटम्स की बढ़ी डिमांड

सिर्फ इंडक्शन चूल्हे ही नहीं, बल्कि अन्य इलेक्ट्रिक किचन आइटम्स की भी मांग बढ़ गई है। ऑनलाइन स्टोर्स पर प्रेशर कुकर, मल्टी-यूज केतली और एयर-फ्रायर की बिक्री में भी तेजी आई है। लोग अब ऐसे विकल्प चुन रहे हैं जो गैस के बिना काम कर सकें और रसोई को आसान और सुरक्षित बना सकें।

गैस की टेंशन का आसान हल

अगर आप भी LPG की कमी और दाम बढ़ने को लेकर परेशान हैं, तो इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसे आप घर के किसी भी कमरे में इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे साफ करना भी आसान है। इसके अलावा यह पोर्टेबल है और गैस लीक का खतरा नहीं रहता। अभी भी कई शहरों में 1,500 रुपये में अच्छी क्वालिटी वाला इंडक्शन चूल्हा उपलब्ध है। इससे रसोई में परेशानी कम होगी और खाना बनाना तेज और सुरक्षित दोनों रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।