OnePlus Shutting Down: अब बंद हो जाएंगे OnePlus के फोन! कंपनी ने इस जगह से कारोबार समेटने के दिए संकेत, जानिए आखिर क्या है वजह?
OnePlus Shutting Down: रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस अमेरिका और यूरोप के बाजार से बाहर निकलने की योजना बना रही है। कंपनी इसी हफ्ते इस फैसले की घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इन क्षेत्रों में वनप्लस फोन की बिक्री और कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है।
(OnePlus Shutting Down/ Image Credit: OnePlus)
- OnePlus की ग्लोबल रणनीति में बदलाव की खबर।
- अमेरिका और यूरोप बाजार पर बड़ा फैसला संभव।
- भारत और चीन में कारोबार जारी रहने की उम्मीद।
नई दिल्ली: OnePlus Shutting Down: स्मार्टफोन कंपनी OnePlus को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही है कि वह ग्लोबल मार्केट में अपनी रणनीति बदल सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अमेरिका और यूरोप के बाजार में अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कंपनी इस फैसले की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।
OnePlus चीन की कंपनी Oppo का सब-ब्रांड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ग्लोबल बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कम होती शिपमेंट के कारण अपनी रणनीति पर दोबारा विचार कर रही है। कंपनी अब भारत और चीन जैसे प्रमुख बाजारों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकती है।
यूरोप मार्केट को लेकर पहले भी दिए थे संकेत
OnePlus पहले भी यूरोप में अपने कारोबार को लेकर रणनीति बदलने की बात कह चुकी है। हालांकि, कंपनी ने ग्लोबल मार्केट छोड़ने की खबरों का पहले खंडन किया था। लेकिन हाल के दिनों में कंपनी के कई कदम ऐसे रहे हैं जिनसे बदलाव के संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन लॉन्च योजनाओं में बदलाव किया है और इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग भी की गई है। इसके अलावा कुछ देशों में OnePlus की वेबसाइट यूजर्स को Oppo की वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर रही है। इससे माना जा रहा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मार्केटिंग रणनीति में बड़े बदलाव कर रही है।
भारत के OnePlus यूजर्स पर नहीं पड़ेगा असर
अगर कंपनी अमेरिका और यूरोप से अपना कारोबार कम करती हैतो इसका भारत के ग्राहकों पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि भारत और चीन में OnePlus का ऑपरेशन पहले की तरह जारी रहेगा। हाल ही में OnePlus India के CEO Robin Liu भी अपने पद से हटकर चीन लौट गए हैं। इसे कंपनी की आंतरिक रणनीति और बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
OxygenOS पर भी हो सकता है बड़ा बदलाव
OnePlus के सॉफ्टवेयर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भविष्य में अपने OxygenOS में बदलाव कर सकती है। Oppo के स्मार्टफोन बिजनेस में रिस्ट्रक्चरिंग के बाद OnePlus के आने वाले डिवाइस में Oppo की ColorOS स्किन का इस्तेमाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से इन सभी बदलावों पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब सभी की नजर OnePlus के आने वाले ऐलान पर बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jana Nayagan Release Date: आखिर सामने आ ही गई तारीख! ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका
- MLA Sanjay Pathak Contempt Case: कहां से मिला जज का नंबर..? सीधे न्यायाधीश को फोन करने वाले इस भाजपा विधायक से कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल, अब MLA ने मांगी माफी
- Modi Cabinet ki Baithak Me liye Gaye Faisle : भारत में बने सेमीकॉन से उड़ान भरेंगे फाइटर जेट! मोदी कैबिनेट ने Semicon 2.0 को दी मंजूरी, वाराणसी को भी मिला मेगा तोहफा

Facebook


