Jana Nayagan Release Date: आखिर सामने आ ही गई तारीख! ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका

Jana Nayagan Release Date: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की थिएटर रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

Jana Nayagan Release Date: आखिर सामने आ ही गई तारीख! ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी तहलका

(Jana Nayagan Release Date/ Image Credit: X)

Modified Date: July 15, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: July 15, 2026 4:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • थलपति विजय की आखिरी फिल्म होने की चर्चा।
  • फिल्म 23 जुलाई को होगी रिलीज।
  • विजय पुलिस ऑफिसर के दमदार लुक में नजर आएंगे।

Jana Nayagan Release Date: तमिल अभिनेता और राजनेता थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ अब सिनेमाघरों में दस्तक (Jana Nayagan Release Date) देने के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। खुद थलपति विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। पोस्टर में विजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। जहां वह चश्मा लगाए और हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रहे हैं।

23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

थलपति विजय ने बताया कि ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan Release Date) 23 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण इसकी रिलीज टल गई थी। अब फिल्म को A सर्टिफिकेट मिल चुका है और यह जुलाई में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म का रन टाइम करीब 3 घंटे 3 मिनट 52 सेकंड है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। विजय के फैंस उनके दमदार एक्शन अवतार को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

थलपति विजय की आखिरी फिल्म होगी

‘जन नायकन’ को थलपति विजय की आखिरी फिल्म (Jana Nayagan Release Date)  बताया जा रहा है। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद विजय अब राजनीति में सक्रिय हैं। इसी वजह से यह फिल्म उनके करियर के लिहाज से काफी खास मानी जा रही है। फैंस इस फिल्म को एक यादगार प्रोजेक्ट के रूप में देख रहे हैं।

फिल्म में दिखेंगे कई बड़े सितारे

‘जन नायकन’ का निर्देशन एच.विनोद ने किया है। जबकि फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायणन की कंपनी KVN प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबरें भी सामने आई थीं जिसके बाद मामले में कार्रवाई की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।