OpenAI Device: iPhone की छुट्टी करने आ रहा OpenAI का सीक्रेट डिवाइस! क्यों हो रही है iPhone Killer की हर तरफ चर्चा ? जानिए आखिर क्या है इसमें खास?
OpenAI Device: OpenAI एक नए AI डिवाइस पर काम कर रही है। जिसे iPhone का संभावित प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें डिस्प्ले नहीं होगा लोकिन यह AI आधारित बातचीत और पर्सनल असिस्टेंट जैसी सुविधाओं के जरिए यूजर्स को बेहत अनुभव देने पर केंद्रित होगा।
(OpenAI Device/ Image Credit: X)
- OpenAI का पहला AI हार्डवेयर डिवाइस चर्चा में।
- डिस्प्ले के बिना आ सकता है स्मार्ट AI स्पीकर।
- ChatGPT वॉइस तकनीक से मिलेगा पर्सनल अनुभव।
OpenAI Device: OpenAI लंबे समय से अपने पहले हार्डवेयर डिवाइस (OpenAI Device) को लेकर चर्चा में है। माना जा रहा है कि कंपनी ऐसा AI आधारित डिवाइस तैयार कर रही है जो पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग अनुभव देगा। इस प्रोजेक्ट में Apple के पूर्व डिजाइनर जॉनी आइव भी जुड़े हुए हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस यूजर्स के लिए एक स्मार्ट डिजिटल साथी की तरह काम करेगा और AI तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करेगा।
डिस्प्ले नहीं, परंतु स्मार्ट फीचर्स होंगे खास
रिपोर्ट के मुताबिक OpenAI का पहला डिवाइस (OpenAI Device) एक पोर्टेबल AI स्पीकर हो सकता है। इसमें स्क्रीन नहीं होगी, लेकिन यह ChatGPT के एडवांस वॉइस फीचर्स के साथ आएगा। यूजर इससे सामान्य बातचीत कर सकेंगे और समय के साथ यह उनकी पसंद, आदतों और जरूरतों को समझने लगेगा। इसके बाद यह कई कामों में पहले से सुझाव देने और मदद करने की क्षमता भी रख सकता है। कंपनी का लक्ष्य इसे केवल स्पीकर नहीं, बल्कि एक पर्सनल AI असिस्टेंट बनाना है।
कैमरा और सेंसर से समझेगा
बताया जा रहा है कि इस AI डिवाइस में कैमरा और कई स्मार्ट सेंसर भी दिए जा सकते हैं। इनकी मदद से यह अपने आसपास के माहौल को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और उसी के अनुसार जवाब या सुझाव देगा। भविष्य में इसमें डिस्प्ले जोड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। OpenAI के लिए यह हार्डवेयर बाजार में पहला बड़ा कदम होगा और आगे चलकर कंपनी इसी तकनीक पर आधारित दूसरे डिवाइस भी पेश कर सकती है।
लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस साल अपने नए AI डिवाइस की पहली झलक दिखा सकती है, जबकि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग अगले साल होने की संभावना है। OpenAI का मकसद ऐसा प्रोडक्ट पेश करना है जो AI डिवाइस की दुनिया में नई शुरुआत करे और यूजर्स को अलग अनुभव दे।
AI एजेंट वाले स्मार्टफोन पर भी काम जारी
कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि OpenAI AI एजेंट आधारित स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है। कहा जा रहा है कि इस फोन में पारंपरिक ऐप्स की जरूरत कम होगी। AI एजेंट यूजर की जरूरत को समझकर कई काम खुद ही पूरा करने की कोशिश करेगा। लेकिन कंपनी ने अभी इन योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च तक इसके फीचर्स और डिजाइन में बदलाव संभव है।
इन्हें भी पढ़ें:
- POMIS Interest Rate: सैलरी के अलावा हर महीने चाहिए एक्स्ट्रा कमाई? Post Office की ये स्कीम आपकी जेब हमेशा रखेगी हरी-भरी, जानिए पूरा हिसाब
- Today Live Breaking News and Updates 16 July 2026: भारत ने शिपिंग कंपनियों को जारी की एडवाइजरी, भारतीय नाविकों की तैनाती से बचने की दी सलाह
- Teacher Stripped Female Students Naked: टीचर ने उतरवाए 9वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं के कपड़े, महज 500 रुपए के लिए कर दी शर्मनाक हरकत

Facebook


