Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 30, 2026 / 01:53 PM IST,
    Updated On - September 30, 2026 / 01:55 PM IST

Ujjain Chakubazi News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी
  • विवाद में युवक पर चाकू से हमला
  • घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

उज्जैन: Ujjain Chakubazi News अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। लगातार अपराधी चाकूबाजी, जैसे कई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन से सामने आया है, जहां गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सीने पर मारा चाकू

Ujjain Chakubazi News जानकारी के अनुसार, घटना मंगलनाथ पुल का है। जहां गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। धक्का-मुक्की के बाद हुए विवाद में मयंक सुनेरिया घायल हो गया। उसे छाती के नीचे चाकू लगा है। परिजन उसे चरक अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल मयंक ने बताया कि वह मंगलवार रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए मंगलनाथ ब्रिज पर गया था।

जांच में जुटी पुलिस

विसर्जन के दौरान उसकी एक युवक से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मयंक के अनुसार, उनके क्षेत्र में बड़ा गणपति होने के कारण विसर्जन में देर हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

उज्जैन में चाकूबाजी की घटना कहां हुई?

यह घटना मंगलनाथ पुल क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई।

घायल युवक कौन है?

घायल युवक की पहचान मयंक सुनेरिया के रूप में हुई है।

विवाद किस वजह से हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विसर्जन के दौरान धक्का-मुक्की के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।