Vi New Recharge Plan: रिचार्ज की दुनिया में तहलका, Vi लेकर आया नया रिचार्ज प्लान, पूरे 1 साल की वैलिडिटी और फायदे जानकर खुद को रोक नहीं पाएंगे

Vi New Recharge Plan: Vi ने 365 दिन की वैलिडिटी के साथ नया हाइब्रिड प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें भारत के साथ-साथ विदेश में भी कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो अक्सर इंटरनेशनल ट्रैवल करते हैं।

Vi New Recharge Plan: रिचार्ज की दुनिया में तहलका, Vi लेकर आया नया रिचार्ज प्लान, पूरे 1 साल की वैलिडिटी और फायदे जानकर खुद को रोक नहीं पाएंगे

(Vi New Recharge Plan/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 5, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: May 5, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vi ने लॉन्च किया 365 दिन वाला हाइब्रिड प्रीपेड प्लान
  • कीमत ₹4,997, इंटरनेशनल यूजर्स के लिए खास डिजाइन
  • भारत में रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली: Vi New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया (Vi) ने एक नया हाइब्रिड प्रीपेड प्लान पेश किया है। जिसे खासकर पर इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान की कीमत 4,997 रुपये रखी गई है और यह पूरे 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत के साथ-साथ विदेश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे यूजर्स को एक ही रिचार्ज में लंबी सुविधा मिलती है।

भारत में मिलने वाले फायदे

इस प्लान में भारत में इस्तेमाल के लिए रोजाना 1.5GB डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। जिससे यूजर्स बिना किसी रुकावट के बात कर सकते हैं। इसमें प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी शामिल हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और लंबे समय के लिए एक ही पैक का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। यह एक तरह से ऑल-इन-वन रिचार्ज विकल्प बन जाता है।

विदेश में कॉलिंग और डेटा सुविधा

इस प्लान में इंटरनेशनल बेनिफिट भी शामिल है। Vi ने देशों को दो सेट में बांटा है। सेट 1 के 59 देशों में यूजर्स को 100 मिनट तक इनकमिंग और आउटगोइंग कॉलिंग मिलती है। जबकि सेट 2 के 65 देशों में 50 मिनट आउटगोइंग कॉल दी जाती है। इसके बाद कॉल पर 10 रुपये प्रति मिनट चार्ज लगेगा। डेटा की बात करें तो सेट 1 देशों में 5GB और सेट 2 देशों में 1GB इंटरनेशनल डेटा मिलता है। यूएई के लिए 25 मिनट कॉलिंग दी गई है। लेकिन इसमें डेटा शामिल नहीं है।

टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

Vi का यह नया प्लान सीधे तौर पर Airtel जैसे अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों के ग्लोबल पैक्स को टक्कर देता है। आज के समय में कंपनियां ऐसे प्लान पर ध्यान दे रही हैं जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जरूरतों को पूरा कर सकें। यह प्लान खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स और बार-बार विदेश जाने वाले यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है। एक ही रिचार्ज में भारत और विदेश दोनों जगह कनेक्टिविटी मिलने से यह एक सुविधाजनक और लॉन्ग-टर्म विकल्प बन जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।