LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 5th May 2026: ‘हम हारे नहीं हमे हराया गया’, चुनाव परिणाम के बाद फूटा ममता का गुस्सा, पीएम और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Today Live Breaking News and Updates 5th May April 2026: 'हम हारे नहीं हमे हराया गया', चुनाव परिणाम के बाद फूटा ममता का गुस्सा

Today Live Breaking News and Updates 5th May 2026: ‘हम हारे नहीं हमे हराया गया’, चुनाव परिणाम के बाद फूटा ममता का गुस्सा, पीएम और गृह मंत्री पर लगाए  गंभीर आरोप

Today Live Breaking News and Updates 5th May April 2026

Modified Date: May 5, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:02 am IST

Today Live Breaking News and Updates 5th May 2026: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है।

ममता ने कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा। मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा। चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की।

उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है। सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया, राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया।इन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है। कल अखिलेश यादव आ रहे हैं।

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। मोहन चरण माझी बंगाल के सह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। वहीं जेपी नड्डा असम के पर्यवेक्षक बनाए गए है। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी असम के सह पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त
-मोहन चरण मांझी बंगाल के सह पर्यवेक्षक नियुक्त

-जेपी नड्डा असम के पर्यवेक्षक बनाए गए
-हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी असम के सह पर्यवेक्षक नियुक्त

Image


नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 5th May April 2026 Bengal Assembly Elections Result Update बंगाल की राजनीति में इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है (Assembly Elections Result 2026)। विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में अब नई सरकार की गठन की कायवाद तेज हो गई है और नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख भी तय हो गई है।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।