Yuzvendra Chahal RJ Mahvash : “जब उसका मुश्किल दौर चल रहा था तो मैं…” चहल के साथ अफेयर और ब्रेकअप की खबरों पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, खोला अनफॉलो करने का राज

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने जैसी बातें सामान्य हैं और इसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। महवश ने यह भी कहा कि मुश्किल समय में वह सिर्फ एक सपोर्ट सिस्टम के तौर पर चहल के साथ खड़ी थीं।

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash : “जब उसका मुश्किल दौर चल रहा था तो मैं…” चहल के साथ अफेयर और ब्रेकअप की खबरों पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, खोला अनफॉलो करने का राज

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash / Image Source : X

Modified Date: May 18, 2026 / 12:36 pm IST
Published Date: May 18, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महवश ने चहल संग अफेयर की खबरों को अफवाह बताया।
  • अनफॉलो करने को उन्होंने सामान्य दोस्ती की बात कहा।
  • अनफॉलो करने को उन्होंने सामान्य दोस्ती की बात कहा।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Yuzvendra Chahal RJ Mahvash भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और मशहूर आरजे महवश के बीच पिछले काफी समय से अफेयर की अफवाहें सुर्खियां बटोर रही थीं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी तेज हो गई थीं। अब महीनों बाद आरजे महवश ने इन सभी अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और चहल के साथ अपने असली रिश्ते का सच सामने रखा है।

लोग छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं

एक हालिया बातचीत में जब महवश से सोशल मीडिया पर चहल को अनफॉलो करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “लोग छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बना देते हैं। दो दोस्तों के बीच कभी बहस हो जाती है, तो वे एक-दूसरे को फॉलो-अनफॉलो कर देते हैं और बात वहीं खत्म हो जाती है। इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है।”

Indian Cricketer Rumored Girlfriend मैं एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी रही।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका रिश्ता दोस्ती से बढ़कर था, तो महवश ने साफ इंकार करते हुए कहा, “नहीं, ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं हमेशा उनकी एक बहुत अच्छी दोस्त रही हूं। जब चहल का मुश्किल दौर चल रहा था, तब उन्हें एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी। हम सब सिर्फ यही चाहते थे कि उनका आईपीएल सीजन अच्छा रहे और मैं एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उनके साथ खड़ी रही।”आरजे महवश ने साफ कर दिया है कि उनके और युजवेंद्र चहल के बीच सिर्फ गहरी दोस्ती है और कोई मनमुटाव नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.