WhatsApp Privacy Features: क्या आप अनजान लोगों के मैसेज से तंग आ गए हैं? WhatsApp का ये छोटा सा फीचर ऑन करते ही मिलेगा तुरंत छुटकारा

WhatsApp Privacy Features: WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज कई बार परेशना कर देते हैं। इससे बचने के लिए ऐप में एक खासस फीचर दिया गया है। इस फीचर को ऑन करके आप स्पैम और अजनबी मैसेज को रोक सकते हैं।

WhatsApp Privacy Features: क्या आप अनजान लोगों के मैसेज से तंग आ गए हैं? WhatsApp का ये छोटा सा फीचर ऑन करते ही मिलेगा तुरंत छुटकारा

(WhatsApp Privacy Features/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: May 18, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: May 18, 2026 12:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अनजान नंबरों के स्पैम मैसेज से मिलेगी राहत
  • WhatsApp में छिपा है “Block Unknown account messages” फीचर
  • लगातार मैसेज आने पर करता है ऑटो कंट्रोल

WhatsApp Privacy Features: आजकल WhatsApp पर हर दिन करोड़ों लोग एक्टिव रहते हैं। ऐसे में कई बार अनजान नंबरों से मैसेज आने लगते हैं जो यू्जर्स को परेशान कर देते हैं। स्पैम और फर्जी मैसेज की वजर से कई लोग असुविधा महसूस करते हैं। इसी समस्या को देखते हुए WhatsApp ने एक खास प्राइवेसी फीचर दिया है। जिससे ऐसे मैसेज पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है।

क्या है Block Unknown Account Messages फीचर?

WhatsApp की सेटिंग में ‘Block Unknown account messages’ नाम का एक उपयोगी फीचर दिया गया है। यह फीचर पूरी तरह मैसेज को रोकता नहीं है। लेकिन जब किसी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आने लगते हैं तो यह सिस्टम उन्हें सीमित या ब्लॉक करने में मदद करता है। इससे यूजर को स्पैम और अनचाही बातचीत से राहत मिलती है।

कैसे करें इस फीचर को ऑन

इस फीचर को ऑन करना काफी आसान है। सबसे पहले WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी सेक्शन खोलें। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर ‘Advanced‘ ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको ‘Block Unknown account messages’ का विकल्प दिखाई देगा। जिसे आप आसानी से ऑन कर सकते हैं।

कैसे काम करता है यह फीचर

एक बार यह फीचर ऑन हो जाने के बाद अगर किसी अनजान नंबर से लगातार मैसेज आते हैं तो सिस्टम उन्हें अपने आप पहचानकर सीमित कर देता है। इससे यूजर को बार-बार स्पैम मैसेज देखने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो अनजान नंबरों या फर्जी अकाउंट्स से परेशान रहते हैं और अपनी चैटिंग को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।