WhatsApp Stop Working on Android: मोबाइल यूजर्स सावधान! अब Samsung, Motorola, Vivo समेत इन फोन्स में WhatsApp होगा बंद, कहीं आपका फोन भी शामिल तो नहीं? यहां तुरंत चेक करें
WhatsApp Stop Working on Android: WhatsApp जल्द ही पुराने Android स्मार्टफोन्स में सपोर्ट बंद करने जा रहा है। अगर आपका फोन Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन पर चलता है तो उसमें WhatsApp काम नहीं करेगा। ऐसे यूजर्स को ऐप चलाने के लिए अपना फोन अपडेट करना या नया डिवाइस लेना होगा।
(WhatsApp Stop Working on Android/ Image Credit: Pexels)
- WhatsApp अब पुराने Android 5.0 से नीचे वाले फोन्स में बंद हो सकता है
- कई पुराने Samsung, Motorola और OnePlus मॉडल प्रभावित होंगे
- कंपनी ने सिक्योरिटी कारणों से सिस्टम रिक्वायरमेंट बढ़ाई
WhatsApp Stop Working on Android: अगर आप पुराना Android स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। WhatsApp ने अपने सिस्टम में बड़ा अपडेट किया है। जिसके बाद अब कई पुराने फोन पर यह ऐप काम करना बंद कर देगा। कंपनी ने अपने ऐप के लिए न्यूनतम सिस्टम जरूरतें बढ़ा दी है। जिससे पुराने सॉफ्टवेयर वाले डिवाइस अब WhatsApp को सपोर्ट नहीं कर पाएंगे।
किन फोन्स पर बंद हो सकता है WhatsApp
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp अब उन डिवाइस पर काम नहीं करेगा जो Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन पर चलते हैं। इसका असर Samsung, Motorola, Sony, LG, HTC, OnePlus, OPPO और Vivo जैसे कई ब्रांड्स के पुराने मॉडल्स पर पड़ेगा। जिन लोगों के फोन 8 से 10 साल पुराने हैं। उन्हें आने वाले समय में ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है या यह पूरी तरह बंद हो सकता है।
प्रभावित होने वाले पुराने मॉडल्स
इस बदलाव से कई पुराने स्मार्टफोन जैसे Samsung Galaxy S3 और S4, Motorola Moto G और Moto E के पुराने वर्जन, Sony Xperia Z सीरीज, LG Nexus 4, HTC One X, OnePlus One और OnePlus 2 प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा OPPO और Vivo के भी कई पुराने मॉडल इस लिस्ट में शामिल हैं। इन डिवाइस पर WhatsApp का सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म किया जा सकता है।
WhatsApp ने क्यों लिया ये फैसला?
कंपनी का कहना है कि यह फैसला यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। पुराने फोन में अब सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते। जिससे हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है। आज WhatsApp पर पर्सनल चैट, बैंक OTP, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए जाते हैं। ऐसे में सुरक्षित डिवाइस का होना बहुत जरूरी है। इसलिए कंपनी केवल नए और अपडेटेड सिस्टम वाले फोन को ही सपोर्ट दे रही है।
कैसे पता करें आपका फोन सुरक्षित है या नहीं?
आप अपने फोन की सेटिंग में जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए Settings में जाएं। फिर About Phone पर क्लिक करें और Android Version देखें। अगर आपका वर्जन 5.0 से कम है तो आपके फोन पर WhatsApp जल्द बंद हो सकता है। साथ ही अगर Play Store पर ऐप अपडेट नहीं मिल रहा है तो यह भी संकेत है कि आपका डिवाइस अब सपोर्ट नहीं करेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Concord Control Systems Share: मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका ये स्टॉक, अब 1500% उछाल के साथ निवेशकों के लिए बना कमाई का जरिया
- Leopard Calf Rescue Operation: कुएं में साथ फंसे तेंदुआ-बछड़ा, साथ बिताए 15 घंटे, फिर जो हुआ.. उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की
- Vaibhav Suryavanshi IPL Video : एक फोटो के इतने पैसे लेते है वैभव सूर्यवंशी, फैंस से कर दी ये डिमांड, देखें वायरल वीडियो

Facebook


