NSE IPO Update News: कब लॉन्च होगा NSE का 20,000 करोड़ का IPO? लेकिन असली सवाल- कौन बनेगा अमीर और किसके हाथ से निकल जाएगा ये बड़ा मौका!

NSE IPO Update News: अगर आप NSE के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है। जल्द ही इसके आने की संभावना है। निवेशक जानना चाहते हैं कि इसे कब खरीदा जा सकेगा और इसमें कैसे भाग लिया जा सकता है। यह बाजार के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

NSE IPO Update News: कब लॉन्च होगा NSE का 20,000 करोड़ का IPO? लेकिन असली सवाल- कौन बनेगा अमीर और किसके हाथ से निकल जाएगा ये बड़ा मौका!

(NSE IPO Update News/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 14, 2026 / 01:17 pm IST
Published Date: April 14, 2026 1:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NSE अपने बहुप्रतीक्षित IPO की तैयारी कर रहा है।
  • यह IPO ₹20,000 करोड़ से अधिक का हो सकता है।
  • पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में होगा।

नई दिल्ली: NSE IPO Update News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के बहुप्रतीक्षित IPO को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। इसका काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहै है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, NSE जल्द ही अपने IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर सेबी के पास दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। यह IPO भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े इश्यू में से एक हो सकता है।

20,000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की संभावना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NSE का यह IPO करीब 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। यह पूरी तरह OFS यानी ऑफर फॉर सेल होगा अर्थात् इसमें कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। इस प्रक्रिया में मौजूदा शेयरधारक अपने हिस्से के शेयर बेचेंगे और जुटाई गई रकम उन्हीं को जाएगी।

IPO में कौन बेच सकेगा शेयर

SEBI के नियमों के अनुसार, केवल वही शेयरधारक IPO में अपने शेयर बेच पाएंगे जिनके पास जून 2025 से लगातार पूरी तरह भुगतान वाले NSE शेयर हैं। इसका मतलब है कि हाल ही में अनलिस्टेड मार्केट से शेयर खरीदने वाले निवेशक इस IPO में शेयर नहीं बेच पाएंगे। निवेशकों को IPO में हिस्सा लेने के लिए 27 अप्रैल 2026 तक अपनी Expression of Interest (EOI) जमा करनी होगी। जो समय पर आवेदन नहीं करेंगे, वे इस अवसर से वंचित रह सकते हैं।

IPO की संभावित टाइमलाइन और हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार, NSE जून 2026 में सेबी के पास DRHP दाखिल कर सकता है। इसके बाद साल के अंत तक IPO आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस इश्यू में NSE लगभग 4.5% हिस्सेदारी की बिक्री करने की योजना बना रहा है।

सलाहकार और बड़ी तैयारी

इस आईपीओ को तैयारी के लिए NSE ने 20 निवेश बैंकों को नियुक्त किया है, जो एक रिकॉर्ड माना जा रह है। इसके अलावा 8 लॉ फर्म्स भी कानूनी सलाह दे रही है। Rothschild & Co. को स्वतंत्र सलाहकार बनाया गया है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। जो यह दर्शाता है कि कंपनी इस मेगा IPO के लिए पूरी तरह तैयार है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।