ठाणे की इमारत में आग लगने से 14 बिजली मीटर जलकर राख
ठाणे की इमारत में आग लगने से 14 बिजली मीटर जलकर राख
ठाणे, 23 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार आधी रात के बाद एक तीन मंजिला आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स वाले कक्ष में आग लग गई, जिससे 14 बिजली मीटर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोपरी इलाके की पत्रकार सोसायटी में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 20 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल कर्मी, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
तड़वी ने बताया, 'तीन मंजिला पत्रकार सोसायटी के भूतल स्थित मीटर बॉक्स वाले कक्ष में आग लगी। इसमें कुल 14 बिजली मीटर पूरी तरह जल गए।'
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने रात करीब एक बजे तक आग पर काबू पा लिया और उसे ऊपरी मंजिलों पर स्थित आवासीय हिस्सों तक फैलने से रोक दिया।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
भाषा Intern संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: ठाणे की इमारत में आग लगने से 14 बिजली मीटर जलकर राख
THANE
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm