BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

नवी मुंबई में आठ वर्षीय बच्ची का कथित यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी हिरासत में

नवी मुंबई में आठ वर्षीय बच्ची का कथित यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी हिरासत में

नवी मुंबई में आठ वर्षीय बच्ची का कथित यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी हिरासत में
Bhasha
Published: 24 Sept 2026 | 12:25 pmModified: 24 Sept 2026 | 12:25 pm

ठाणे, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पनवेल क्षेत्र में हुई, जिसके बाद शिकायत के आधार पर 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने इस संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और आठ घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: नवी मुंबई में आठ वर्षीय बच्ची का कथित यौन उत्पीड़न, नाबालिग आरोपी हिरासत में

शहर की खबरें