शेयर कारोबार धोखाधड़ी में बुजुर्ग व्यक्ति से 72.98 लाख रुपये ठगे
शेयर कारोबार धोखाधड़ी में बुजुर्ग व्यक्ति से 72.98 लाख रुपये ठगे
ठाणे, चार फरवरी (भाषा) ठाणे पुलिस ने एक फर्जी शेयर कारोबार योजना में निवेश करने का लालच देकर 70 वर्षीय एक व्यक्ति से 72.98 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक कंपनी व दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई निवासी पीड़ित पिछले पांच महीनों से महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपने भाई के घर पर रह रहा था।
इस अवधि के दौरान, आरोपियों ने विभिन्न डिजिटल मंचों के माध्यम से उनसे संपर्क कर उच्च लाभ के वादे के साथ शेयर कारोबार में आकर्षक निवेश के अवसर प्रदान किए।
कसारवाडावली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि निवेश करने के बाद पीड़ित को न तो वादा के अनुसार लाभ मिला और न ही निवेश की गई राशि।
पीड़ित को तब संदेह पैदा हुआ जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके कॉल और संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया।
पीड़ित ने रविवार को पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराया।
अधिकारी ने कहा कि, पुलिस ने दो व्यक्तियों और एक निवेश कंपनी के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपियों का पता लगाने और पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।
ठाणे पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन निवेश करते समय सावधानी बरतने और रुपये हस्तांतरित करने से पहले वित्तीय योजनाओं की प्रामाणिकता की पुष्टि करने का आग्रह किया है।
भाषा नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: शेयर कारोबार धोखाधड़ी में बुजुर्ग व्यक्ति से 72.98 लाख रुपये ठगे
THANE
और भी पढ़ें ›सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके
01 Oct 2026 | 5:06 pmमुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा
01 Oct 2026 | 4:39 pmपालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज
01 Oct 2026 | 4:35 pmबहादुर पायलट स्मित मच्छार की मुंबई के पड़ोसियों और नेताओं ने की सराहना
01 Oct 2026 | 4:04 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके दो
01 Oct 2026 | 4:01 pmखबर महाराष्ट्र सीईसी दीपके
01 Oct 2026 | 3:59 pmमुंबई तट के पास खड़े जहाज में चोरी के प्रयास के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत
01 Oct 2026 | 3:34 pmयवतमाल सहकारी बैंक से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की छापेमारी
01 Oct 2026 | 2:23 pm