BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी

महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी
Bhasha
Published: 19 Sept 2026 | 10:32 amModified: 19 Sept 2026 | 10:32 am

ठाणे, 19 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के 66 वर्षीय एक बुजुर्ग से भारी मुनाफ दिलाने का प्रलोभन देकर शेयर बाजार में ऑनलाइन निवेश कराने के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली शहर निवासी शिकायतकर्ता रवींद्र वसंत बेलगाली के मुताबिक अगस्त में उन्होंने यूट्यूब पर अंतरराष्ट्रीय शेयर कारोबार का प्रचार करने वाला एक वीडियो देखा था जिसके बाद जालसाजों ने उनसे संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि बेलगाली को अज्ञात आरोपी ने लिंक भेजा जिसके जरिये वह ‘कोरा ट्रेड कंपनी’ नाम की एक वेबसाइट पर गए और एक आरोपी ने उन्हें फोन करके 19 अगस्त से 15 सितंबर के बीच प्रलोभन देकर कई बार पैसे अंतरण कराए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने कुल 10.14 लाख रुपये का भुगतान किया। बेलगाली को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो जालसाजों ने पैसे निकालने की उनकी कोशिशें नाकाम कर दी और अतिरिक्त पैसों की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता-2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए बैंक खातों, आईपी लॉग और वेबसाइट पंजीकृत करने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र : वरिष्ठ नागरिक से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 10.14 लाख रुपये की ठगी

शहर की खबरें
आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई

01 Oct 2026 | 12:06 am
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

30 Sept 2026 | 8:31 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm