Thane News: विधायक को भेजे कई अश्लील फोटो, वीडियो और चैट संदेश, महिला बनकर ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार
Man arrested for blackmailing MLA: कोल्हापुर में महिला बनकर विधायक को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thane News
- विधायक को कई अश्लील फोटो, वीडियो और चैट संदेश भेजे
- अपनी बहन के आधार कार्ड की तस्वीर भेजी
- 5-10 लाख रुपये की मांग की
ठाणे: Thane News, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक युवक को महिला बनकर विधायक को ब्लैकमेल करने और उससे धन उगाही की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (वागले एस्टेट) प्रशांत कदम ने बताया कि ठाणे पुलिस ने रविवार को आरोपी मोहन ज्योतिबा पवार (26) को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(3) (जबरन वसूली) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।
कदम के मुताबिक, पुलिस ने पहले एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच के दौरान घटना में पवार के शामिल होने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विधायक को कई अश्लील फोटो, वीडियो और चैट संदेश भेजे
Thane News, उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर खुद को महिला के रूप में पेश करके विधायक को कई अश्लील फोटो, वीडियो और चैट संदेश भेजे, उन्हें ब्लैकमेल किया तथा 5-10 लाख रुपये की मांग की।
कदम के अनुसार, जांच दल ने तकनीकी जानकारी और आरोपी की ओर से इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की, जिससे पता चला कि वह कोल्हापुर का रहने वाला है।
अपनी बहन के आधार कार्ड की तस्वीर भेजी
Man arrested for blackmailing MLA उन्होंने बताया कि विधायक का भरोसा जीतने और उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए कि वह एक महिला के साथ बातचीत कर रहे हैं, आरोपी ने उन्हें अपनी बहन के आधार कार्ड की तस्वीर भेजी।
कदम ने कहा, “मामले में केवल एक ही व्यक्ति शामिल था और न तो आरोपी की बहन, न ही कोई अन्य महिला अपराध में संलिप्त थी।” उन्होंने बताया कि आरोपी की विधायक से जान-पहचान उस समय हुई थी, जब वह कोल्हापुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रवास पर थे।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Man arrested for blackmailing MLA by posing as woman in Kolhapur
THANE
और भी पढ़ें ›आईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pm