Tikamgarh Crime News: जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल…परिवार के लोगों ने ही किसान दंपति को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
Tikamgarh Crime News: जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल…परिवार के लोगों ने ही किसान दंपति को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Tikamgarh Crime News/ Image Credit: IBC24
- जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मिलकर पति-पत्नी को लाठी डंडों से पीट कर मार डाला।
- घटना में मृतक की दो बेटियों और एक बेटे को भी चोटें आई हैं।
- मृतक रामकिशन का विवाद उसके चाचा बाबूलाल अहिरवार से चल रहा था।
- 9 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीकमगढ़। Tikamgarh Crime News: टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र के करौला गांव में रविवार को किसान दंपति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मिलकर पति-पत्नी को लाठी डंडों से पीट कर मार डाला। घटना में मृतक की दो बेटियों और एक बेटे को भी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनोहर मंडलोई मौके पर पहुंचे। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि, मृतक के चाचा और उसके परिवार के लोगों ने ही मिलकर हत्या की है। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पलेरा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि, मृतक दंपति के घर में 2 बेटियां और 1 बेटा है। तीनों की अभी शादी नहीं हुई है। बड़ी बेटी 19 साल की है। उन्होंने बताया कि मृतक रामकिशन का विवाद उसके चाचा बाबूलाल अहिरवार से चल रहा था। चाचा और उसके बेटों ने मिलकर मारपीट की। इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल बाबूलाल अहिरवार उसका बेटा गोवर्धन अहिरवार के नाम सामने आए हैं। शेष आरोपियों के नाम पता लगाए जा रहे हैं।
Tikamgarh Crime News: घटना के बारे में मृतक के बेटे लालाराम अहिरवार ने बताया कि करीब 25-30 साल से उसके पिता का परिवार वालों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बीती रात पंचुआ, कन्हैया, बाबूलाल, गोवर्धन अहिरवार सहित महिलाओं ने पिता और मां के साथ लाठी, डंडे, लात घूंसे, चप्पल से मारपीट कर दी। लालाराम का कहना है कि. घटना के दौरान वह भी मौजूद था, लेकिन घबराकर मौके से जान बचाकर भाग गया था। घटना में उसकी दो बहनों को भी चोटें आईं हैं। उसने बताया कि, करीब 60-65 बीघा जमीन का पुराना विवाद है। इस मामले में एसपी मनोहर मंडलोई ने बताया कि 9 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Web Title: Murder of relations for land...family members beat the farmer couple to death
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm