Ration Distribution News: 3 महीने की जगह दिया जा रहा केवल 1 महीने का राशन..! दुकान पर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो
Ration Distribution News: 3 महीने की जगह दिया जा रहा केवल 1 महीने का राशन..! दुकान पर जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

Ration Distribution News/Image Credit: IBC24
- सरकारी राशन दुकान में युवक के साथ मारपीट
- 3 महीने की जगह एक महीने का गेहूं देने पर विवाद
- राशन बांट रहे युवक पर मारपीट का आरोप
Ration Distribution News: टीकमगढ़। सरकारी राशन दुकान में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, 3 महीने की जगह एक महीने का गेहूं देने की बात पर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की बात मारपीट पर बन आई।
Read More: Corona Case Latest Update: कोरोना के नए वैरिएंट से 127 मौत.. बीते 24 घंटे में सामने आए इतने नए मरीज, जानें आज के ताजा मामले
मोहनगढ़ तहसील के टोरिया सुकलान गांव की यह घटना बताई जा रही है, जहां 3 महीने की जगह एक महीने का गेहूं देने की बात पर विवाद शुरू हो गया। राशन बांट रहे युवक महेंद्र और गणेश केवट पर मारपीट का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Read More: Etawah Yadav Kathavachak News: 'कथा कहने का अधिकार सिर्फ..' यादव कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार पर ये क्या कह गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
इधर, टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में वितरण के लिए आया पीडीएस का गेहूं अंकुरित निकला। 4 गाड़ियों में करीब 800 क्विंटल गेहूं नर्मदापुरम से आया था, लेकिन जतारा पहुंचते ही वेयर हाउस में रखने के पहले ही गाड़ियों में लदी गेहूं की बोरियां अंकुरित निकलीं। जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। जिस पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने माल रिजेक्ट कर जांच के आदेश दिए हैं। नान प्रभारी टीकमगढ़ एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने जतारा पहुंचकर तत्काल पंचनामा बनाया जिसकी जांच के लिए उन्होंने निर्देश दिए हैं।
Read More: Live Video Of Drowning In Guna: गुना में कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत, घटना का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
बता दें कि, मानसून को देखते हुए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों को जून, जुलाई और अगस्त 2025 तक का मुफ्त राशन एक साथ देने के निर्देश दिए हैं। अन्त्योदय परिवार को 105 किलो ग्राम राशन, तीन किलो शकर व नमक दिया जा रहा है। इसी तरह अन्य परिवार में प्रति सदस्य 15 किलो अनाज और तीन किलो नमक मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक परिवार की ईकेवायसी कराई जाएगी और मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से राशन वितरण का मिलान उपभोक्ता करेंगे।
Web Title: Ration Distribution News
टीकमगढ़
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm