America Iran War Update: मिडिल ईस्ट जंग अब होगी और खतरनाक, इजरायल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, क्या ईरान मानने वाला है हार?

Ads

America Iran War Update: मिडिल ईस्ट जंग अब होगी और खतरनाक, इजरायल ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, क्या ईरान मानने वाला है हार?

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 10:14 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 10:14 AM IST

tehran university/ image source: Madhurendra13 X HANDLE

HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट जंग एक महीने से जारी
  • इज़राइल ने ईरान पर हमले तेज किए
  • IDF ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

America Iran War Update: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब लगभग एक महीने से जारी है, लेकिन इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच इस क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि इज़राइल ने ईरान पर अपने हमलों को तेज करने का ऐलान किया है। इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया है। IDF ने बताया कि उनके हमले सभी सैन्य और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाएंगे और लगभग 90% हथियार साइट्स को डैमेज करने का दावा किया गया है।

Israel Iran Attack Latest: तेहरान की टेक यूनिवर्सिटी पर IDF का हमला

IDF के हमलों के तहत ईरान की राजधानी तेहरान में टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी को एयरस्ट्राइक का शिकार बनाया गया। इस हमले में यूनिवर्सिटी पूरी तरह तबाह हो गई और US-इज़रायली हमले के बाद वहां खंडहर ही रह गए। यह हमला इस बात का संकेत है कि इज़राइल अब किसी भी महत्वपूर्ण सैन्य और तकनीकी ठिकानों पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Iran USA conflict update: ईरानी नौसेना पर अमेरिका का भीषण हमला

इसी बीच, ईरानी नौसेना पर अमेरिका ने भी हमला किया है। अमेरिकी सेना ने हमले का वीडियो जारी किया, जिसमें ईरानी वैसल को तबाह होते देखा जा सकता है। अमेरिका ने दावा किया कि इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है और दोनों देशों के बीच संघर्ष की तीव्रता में इजाफा होने की संभावना है। इस माहौल में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता भी बढ़ गई है।

इन्हें भी पढ़ें :-

जंग कितने समय से चल रही है?

लगभग एक महीने से।

इज़राइल ने किस पर हमला किया?

ईरान के सैन्य ठिकानों पर।

कौन सा प्रमुख स्थल तबाह हुआ?

तेहरान की टेक यूनिवर्सिटी।