Mann Ki Baat 133rd Episode Live/ image source: ANI
PM Modi Mann Ki Baat: नई दिल्ली: दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा, जिसे देशभर में रेडियो, डिजिटल प्लेटफॉर्म और विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के जरिए सुना जाएगा। इस बार के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी मिडिल-ईस्ट में चल रहे मौजूदा संघर्ष पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, वे सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।
इधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे वे विधानसभा-1 क्षेत्र के सम्राट अशोक मंडल में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होकर ‘मन की बात’ का प्रसारण सुनेंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
वहीं, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कार्यक्रम की राजनीतिक और सामाजिक अहमियत और बढ़ गई है। विभिन्न राज्यों में ‘मन की बात’ को लेकर इस तरह के सामूहिक आयोजन न केवल जनसंवाद को मजबूत करते हैं, बल्कि सरकार की योजनाओं और संदेशों को आम जनता तक सीधे पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी साबित होते हैं। देशभर में इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे
एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा
मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान
ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली
दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए