LOKSABHA/ IMAGE SOURCE: Sachingupta x handle
Private Schools Book Price: नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन (इकरा चौधरी) ने लोकसभा में निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें और यूनिफॉर्म अनिवार्य किए जाने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। शुक्रवार को शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की। सांसद ने कहा कि निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों को जबरन लागू करना अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
प्राइवेट स्कूलों में निजी प्रकाशकों की महंगी किताबों को अनिवार्य करने और सिर्फ एक दुकानदार को ही बेचने की प्रथा पर रोक लगाई जाए : इकरा हसन, सपा सांसद कैराना pic.twitter.com/EmIxZUJkpl
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 28, 2026
इकरा हसन ने सदन में कहा कि खासकर सीबीएसई से जुड़े कई निजी स्कूल अभिभावकों को एक ही निर्धारित दुकानदार से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। इस प्रथा के कारण अभिभावकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है और उनके पास कोई विकल्प नहीं रहता। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह का आर्थिक शोषण बंद होना चाहिए और इसमें पारदर्शिता लाई जानी जरूरी है।
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाएं, ताकि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए जाएं, किसी एक विक्रेता से खरीद अनिवार्य करने की व्यवस्था खत्म की जाए और अभिभावकों की शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं सामने न आएं।
वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे
एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा
मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान
ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली
दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए