Qamar Javed Bajwa Death News: पाकिस्तान के इस पूर्व सेना प्रमुख की मौत.. गंभीर हालत में दाखिल हुए थे अस्पताल, आई थी सिर पर गहरी चोट

Ads

Qamar Javed Bajwa Death News: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख बाजवा का निधन, बाथरूम में गिरने से सिर में चोट के बाद ICU में इलाज जारी था

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 06:54 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 06:54 AM IST

Qamar Javed Bajwa Death News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • बाजवा का सिर की चोट से निधन
  • ICU में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • बाथरूम में गिरने से हुआ हादसा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की मौत हो गई है। सूत्रों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। (Qamar Javed Bajwa Death News) मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 65 साल के बाजवा इस साल की शुरुआत में रावलपिंडी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। बाजवा इसी साल फरवरी में वे अपने बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई थी।

सर्जरी के बाद ICU में थे भर्ती

परिवार और अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की थी कि गिरने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी बड़ी सर्जरी की और उन्हें आईसीयू में रखा गया। शुरुआत में सर्जरी को सफल बताया गया था, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

रिटार्यरमेंट के बाद भी थे एक्टिव

डॉक्टरों का कहना था कि उनकी रिकवरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में उनकी स्थिति में कितना सुधार होता है। चोटें गंभीर होने के कारण मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। (Qamar Javed Bajwa Death News) कमर जावेद बाजवा 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख रहे। रिटायरमेंट के बाद भी वे देश की राजनीति और सुरक्षा मामलों में एक प्रभावशाली व्यक्ति माने जाते थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे

एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा

मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान

ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली

दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए

Q1: कमर जावेद बाजवा की मौत का कारण क्या था?

A: बाथरूम में गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हुआ

Q2: बाजवा को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया था?

A: उन्हें रावलपिंडी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका ICU में इलाज चला

Q3: बाजवा कब पाकिस्तान के सेना प्रमुख रहे?

A: वह 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत रहे