MP Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज..! अलर्ट पर आधा प्रदेश, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानिए किन जिलों में बढ़ा खतरा

Ads

MP Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज..! आधा प्रदेश अलर्ट पर, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, जानिए किन जिलों में बढ़ा खतरा

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 07:57 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 07:59 AM IST

mp weather/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • एमपी में 4 दिन मौसम अलर्ट
  • आधे प्रदेश में बारिश की चेतावनी
  • ग्वालियर-चंबल में ओलावृष्टि संभव

MP Weather Update: भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को राज्य के लगभग आधे हिस्से में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

MP weather update today: ग्वालियर-चंबल में ओले भी गिरेंगे

मौसम विभाग ने खासतौर पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है, जहां ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तेज गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Madhya Pradesh rain alert: 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो कई स्थानों पर नुकसान का कारण बन सकती हैं। प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

वस्त्र उद्योग के दिग्गज विजयपत सिंघानिया उड़ान व रोमांच के भी शौकीन रहे

एआई द्वारा हो रहा ‘ज्ञान मंथन’ समुद्र मंथन के समान : उप्र के मंत्री ने एआई सम्मेलन में कहा

मेरठ में बीएसएफ जवान घर में मृत पाया गया, शरीर पर गोली लगने का निशान

ब्रेक से तरोताजा होकर वापसी में मदद मिली, मैं बिना तैयारी के नहीं खेलता : कोहली

दिल्ली: शाहदरा में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत 320 चोरी हुए फोन बरामद किए गए

मौसम कब तक खराब रहेगा?

अगले 4 दिनों तक असर।

किन क्षेत्रों में ज्यादा असर?

ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग।

क्या ओले गिरेंगे?

हां, कुछ जिलों में संभावना।