विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस आज: योगासन से दूर कर सकते हैं मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी, जानें ये बातें

विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस आज: योगासन से दूर कर सकते हैं मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी, जानें ये बातें

विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस आज: योगासन से दूर कर सकते हैं मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी, जानें ये बातें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: June 8, 2020 5:14 am IST

नई दिल्ली। हर साल 8 जून को​ विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य ब्रेन ट्यूमर के लक्षण, कारण और उपचारों के बारे जागरूकता लाना है। सबसे पहले साल 2000 विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस मनाया गया था।

Read More News: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, अमेरिका- ब्राजील- रूस में तेजी से बढ़ रही 

सकी शुरुआत जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन डॉयचे हिरनट्यूमरहिल्फ की ओर से की गई थी। इस संघ का गठन साल 1998 में हुआ था। इस संघ में 14 देशों के 500 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। इसी संघ ने आठ जून को ब्रेन ट्यूमर डे घोषित किया था। तब से हर साल इस बीमारी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

जानें ये अहम बातें
ब्रेन ट्यूमर खतरनाक बीमारी मानी जाती है। यह सिर्फ मस्तिष्क को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है। क्योंकि मस्तिष्क ही पूरे शरीर को संचालित करता है। दिल, किडनी, लिवर, फेफड़े, मस्तिष्क आदि में होने वाली बीमारियां तो और भी जटिल होती हैं। एक ऐसी ही जटिल बीमारी है, ब्रेन ट्यूमर। ब्रेन ट्यूमर की समस्या होने पर मस्तिष्क में कोशिकाओं का जमाव हो जाता है। कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने और जमने के कारण ट्यूमर जानलेवा हो जाता है। इस खास मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे, जिसके अभ्यास से ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम किया जा सकता है।

Read More News: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 57 हजार के पार, महाराष्ट्र में एक दिन में 

वज्रासन
यह आसन हृदयगति को नियंत्रित रखता है और स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ को घटाकर तनाव कम करता है। इसके अभ्यास से जांघों और पिंडलियों की नसें-मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, पीठ और पैर दर्द में आराम मिलता है। इसे करने के लिए फर्श पर दोनों पैर सामने की ओर फैलाकर सीधे बैठें। दोनों हाथों को कुल्हे के पास ले जाकर फर्श पर टिकाएं। इस दौरान शरीर का पूरा भार हाथों पर न आए। अब पहले दायां, फिर बायां पैर मोड़कर कूल्हे के नीचे रखें। सुनिश्चित करें कि दोनों जांघें और पैर के अंगुठे आपस में सटे हो।

Read More News: रायपुर में देर रात 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, क्वारंटाइन सेंटर में मिला कोरोना संक्रमित 

भ्रमण प्राणायाम
भ्रमण प्राणायाम मुख्य रूप से सांस लेने-छोड़ने से संबंधित होता है। इसे ब्रीदिंग तकनीक भी कह सकते हैं। इसे करना बहुत सरल है। इसे करने के लिए जब आप टहलते हैं, तब उस समय करें। टहलने के दौरान शरीर को सीधा रखते हुए सांस धीरे-धीरे लें। जब अच्छी तरह से गहरी सांस ले लें, तो उसके बाद सांस छोड़ दें। ध्यान रहे कि सांस लेने से ज्यादा समय आपको सांस छोड़ते समय लगाना है। सांस को 5 से 7 कदमों के बीच तक अंदर ही रोके कर रखें और फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर दोहराएं। यह प्राणायाम नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध, झुंझलाहट, निराशा और चिंता से मुक्त करता है। एकाग्रता, स्मृति और आत्म विश्वास को बढ़ाता है।

Read More News: इंदौर में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, खंडवा में जज की पत्नी, बीजेपी नेता सहित 6 लोगों में 

ताड़ासन
ताड़ासन हमारे शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने के कारण फेफड़ा फैलता है और इसकी सफाई हो जाती है। ताड़ासन करने से एक्रगता बनी रहती है। यही नहीं, इस आसन को करने से श्वास सतुंलित रहती है। आसान को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को खीचें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Read More News: तिल्दा में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी 

सामान्य बीमारी मानकर नजर अंदाज नहीं करें
अक्‍सर लोग ब्रेन ट्यूमर को सामान्य बीमारी या टेंशन मान कर नजरअंदाज कर देते हैं। वे कभी इस बात पर ध्यान नहीं देते कि जिसे वे सामान्य सा सर दर्द मान रहे हैं, वो उनके लिए जानलेवा भी हो सकता है। लोगों को ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूक करना, इसके लक्षण और इलाज की जानकारी देना आदि बहुत जरूरी है। ताकि लोग इस घातक बीमारी को हल्के में न लें और इससे बच सकें। इसलिए ही पूरी दुनिया में वर्ल्‍ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है ताकि आप इस जानलेवा बीमारी से प्रति लापरवाही न बरतें।

Read More News: आज से देश हुआ ‘अनलॉक’, गाइडलाइन के साथ देश में खुले मंदिर- मस्जिद, देखें दिशा- निर्देश


लेखक के बारे में