BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बवाल, प्रवेश पर जल्द प्रतिबंध की मांग, संदिग्ध गतिविधियों के बाद हिंदू संगठनों ने खोल दिया मोर्चा

Mahakal Mandir Ujjain: महाकाल मंदिर में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर बवाल, प्रवेश पर जल्द प्रतिबंध की मांग, संदिग्ध गतिविधियों के बाद हिंदू संगठनों ने खोल दिया मोर्चा

Mahakal Mandir Non-Hindu Entry Ban

Mahakal Mandir Non-Hindu Entry Ban

tikesh Kumar
Published: 30 Jan 2026 | 6:00 pmModified: 30 Jan 2026 | 6:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. उज्जैन में महाकाल को लेकर बड़ा विवाद
  2. गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
  3. हिंदू संगठनों ने खोल दिया मोर्चा

उज्जैन: Mahakal Mandir Ujjain:  उत्तराखंड के चारधाम यात्रा और गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की खबरों के बीच अब उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है। इस मांग को लेकर महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा सहित हिंदूवादी संगठन हिंदू जागरण मंच खुलकर सामने आया है।

चारधाम के बाद अब महाकाल! (Mahakal Temple News)

Mahakal Mandir Ujjain:  महाकाल मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि यदि कोई गैर-हिंदू सनातन धर्म में आस्था रखता है, तो वह श्रद्धा भाव से मंदिर आ सकता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति केवल घूमने-फिरने या किसी अन्य उद्देश्य से मंदिर में प्रवेश करता है और इससे सनातन धर्म की मर्यादाओं को ठेस पहुंचती है, तो ऐसे लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था का केंद्र है, न कि पर्यटन स्थल। इधर, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश पदाधिकारी रितेश माहेश्वरी ने मांग को और व्यापक बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था केवल महाकाल मंदिर तक सीमित न रहकर देश के सभी बारह ज्योतिर्लिंगों में लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग घर वापसी कर चुके हैं, उन्हें छोड़कर अन्य गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग (Mahakal Temple Entry Restriction)

Mahakal Mandir Ujjain:  माहेश्वरी ने दावा किया कि वर्ष 2025 में ही हिंदू जागरण मंच ने महाकाल मंदिर परिसर से एक दर्जन से अधिक ऐसे युवकों को पकड़ा था, जो लड़कियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे थे और जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गई थीं। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील रहा है, ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बेहद जरूरी है। हिंदू जागरण मंच ने यह भी मांग की है कि महाकाल मंदिर के साथ-साथ उज्जैन के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर और सांदीपनि आश्रम में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा बनी रहे। फिलहाल इस मुद्दे पर प्रशासन या महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मांग के तेज होने से आने वाले दिनों में इस पर बहस और निर्णय की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि कुछ संगठनों का कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र है, पर्यटन स्थल नहीं, और इससे सनातन धर्म की मर्यादाओं व सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahakal Mandir Non-Hindu Entry Ban

शहर की खबरें
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!

01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान

01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा

01 Oct 2026 | 4:53 pm